अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ी हालत, किसानों ने बताई अगली रणनिति

by | Dec 14, 2024 | Crime

Dec 14, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से किसानों की मांगों को लेकर पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे हैं। इस पर उनके पुत्र गुरप्रीत सिंह डल्लेवाल ने अपने पिता की गिरती सेहत पर चिंता जाहिर की।

उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता की सेहत पहले जैसी नहीं है। अब उनकी स्थिति वैसी नहीं रही है। इसलिए, जब हम उन्हें देख रहे हैं तो थोड़ी चिंता होती है कि वह थोड़े कमजोर हो गए हैं। लेकिन, अगर मैं देखूं तो मेरे किसान भाई और बहन जो इतनी बड़ी संख्या में आए हैं, उनका समर्थन और दिल से जो सहारा है, वह बहुत बड़ा है।‘

उन्होंने आगे कहा, ‘जब हम अनशन पर बैठने की योजना बना रहे थे, तो घर में इस बारे में कुछ बातचीत हुई थी। हम कभी भी इस कदम को रोकने वाले नहीं थे, क्योंकि अगर किसी की भलाई के लिए कुछ किया जा रहा है, तो हम उसे समर्थन देंगे। किसानों की भलाई के लिए अगर कुछ किया जा रहा है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, मैं पूरी तरह से समर्थन करता हूं।‘

किसान नेता राकेश टिकैत के आंदोलन में शामिल होने पर अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा, ‘रोजाना किसानों की संख्या और किसान नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे हमारे मोर्चे को और मजबूती मिल रही है। सारे नेता सम्मान के योग्य हैं। जैसे-जैसे किसानों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे किसान मोर्चे की मजबूती भी बढ़ रही है। हमने हमारे नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के 26 नवंबर को आमरण अनशन शुरू होने के अगले 10 दिन का सरकार को अल्टीमेटम दिया था। हमने कहा था कि अगर सरकार हमारी बात सुन लेती है तो किसानों का जत्था नहीं जाएगा, नहीं तो हमारे 101 किसानों का जत्था दिल्ली जाएगा। लेकिन, सरकार ने बात नहीं मानी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch