अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी कामयाबी, 20 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

by | Jan 6, 2026 | Crime

Jan 6, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के सीमावर्ती जिले अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉर्डर रेंज पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने 20 किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक मुख्य सरगना और एक नाबालिग भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई बीओपी गोगा के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती गांव भिंडी औलख के खेतों में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिबजीत सिंह उर्फ साहिब और राजविंदर सिंह उर्फ गोलू, दोनों निवासी ओल्ड नारिंगढ़ अमृतसर, आशु शर्मा उर्फ आशु निवासी छेहरटा अमृतसर और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से हेरोइन के अलावा एक मारुति ब्रेजा कार और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर ANTF और BSF की टीमों ने संयुक्त रूप से पहले नाका लगाया, जहां सभी आरोपियों को काबू किया गया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर खेतों से ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन की खेप बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के माध्यम से हेरोइन मंगवाकर अमृतसर और आसपास के इलाकों में सप्लाई कर रहे थे।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स, सप्लाई रूट और नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। वहीं, एसपी ANTF बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर पंचकूला में आयोजित बैठक में पंजाब सरकार ने अपने अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार के सामने कड़ा रुख अपनाया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब अपने अधिकारों और हितों पर...

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

पंजाब की राजनीति में मजीठा से बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जमीनी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और ‘आप’ के लिए बड़ी सियासी बढ़त माना जा रहा है। मुख्यमंत्री...

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने SDM डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी मुआवजे की करोड़ों रुपये की रकम गलत लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। सूत्रों...

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

पंजाब के होशियारपुर जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के सकुशल बाहर आने के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी और राहत का माहौल है। खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिरा बच्चा जानकारी...

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 वर्षीय युवती का कथित तौर पर पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया। आरोपी युवती को उसकी कार समेत अगवा कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch