फगवाड़ा में AAP की अहम बैठक: हरनूर सिंह मान ने 2027 चुनाव और विकास कार्यों को लेकर दिया दिशा-निर्देश

by | Dec 27, 2025 | News

Dec 27, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं फगवाड़ा विधानसभा हलके के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान ने शनिवार को अपने आवास पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों और कोऑर्डिनेटरों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों, अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों, फगवाड़ा हलके के विकास कार्यों और वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए हरजी मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, तथा नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसे फैसलों ने आम लोगों का विश्वास सरकार में मजबूत किया है।

हरनूर सिंह मान ने कहा कि फगवाड़ा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों से बुनियादी ढांचे में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है। सड़कों, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स से लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक गतिविधियां तेज की जाएं और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार का तथ्यों और तर्कों के साथ मजबूती से जवाब दिया जाना चाहिए।

बैठक में मार्केट कमेटी चेयरमैन तविंदर राम, शिक्षा क्रांति कोऑर्डिनेटर गुरदीप सिंह दीपा, एससी सेल कोऑर्डिनेटर जसदेव सिंह प्रिंस, सीनियर नेता हरमेश पाठक, ब्लॉक प्रधान अमरिंदर सिंह, रविंदर सिंह, मनजीत सिंह, जोगिंदर पाल बेदी, नवनीत उप्पल, हरीश कुमार, समर गुप्ता, राजा कौलसर, जसप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह, मनमोहन सिंह, प्रदीप सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch