मनरेगा को खत्म करने की साजिश है ‘वीबी-जी राम जी’ बिल: पवन कुमार टीनू का भाजपा पर हमला

by | Dec 28, 2025 | National

Dec 28, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी)” बिल को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आदमपुर हलका इंचार्ज, पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट बैंक के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने इस बिल को मनरेगा जैसे ऐतिहासिक कानून को कमजोर करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मजदूरों की रोजगार गारंटी खत्म करने की दिशा में सुनियोजित कदम उठा रही है।

जालंधर के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पवन टीनू ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि कानून के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी देता है। लेकिन भाजपा सरकार का नया “वीबी-जी राम जी” बिल इस गारंटी को खत्म करने का रास्ता खोलता है।

उन्होंने कहा कि नए बिल के तहत अब रोजगार की अवधि तय नहीं होगी, बल्कि यह पूरी तरह केंद्र सरकार के बजट पर निर्भर करेगी। यदि बजट में कटौती की गई, तो मजदूरों को 100 दिन के बजाय कम दिनों का काम मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसी समस्याएं और गंभीर होंगी।

राज्यों पर जबरन डाला जा रहा वित्तीय बोझ

पवन टीनू ने कहा कि इस बिल के जरिए मनरेगा की फंडिंग व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां केंद्र सरकार मनरेगा का पूरा वित्तीय भार उठाती थी, वहीं अब 40 प्रतिशत खर्च राज्यों पर डालने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इसे संघीय ढांचे पर सीधा हमला बताया।

टीनू ने कहा कि पहले से ही कर्ज, सीमित संसाधनों और अन्य सामाजिक जिम्मेदारियों से जूझ रहे राज्यों के लिए यह अतिरिक्त बोझ उठाना लगभग असंभव है। इसका नतीजा यह होगा कि मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिलेगी और कई जगहों पर काम ही बंद हो जाएगा।

बिना सलाह के लाया गया बिल

उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े और दूरगामी प्रभाव वाले बिल को लाने से पहले राज्य सरकारों, श्रमिक संगठनों या विशेषज्ञों से कोई सलाह क्यों नहीं ली गई। पवन टीनू ने कहा कि यह केंद्र सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें राज्यों की भूमिका को लगातार कमजोर किया जा रहा है।

बायोमेट्रिक और स्मार्टफोन अनिवार्यता पर आपत्ति

पवन टीनू ने बिल में शामिल बायोमेट्रिक अटेंडेंस और स्मार्टफोन की अनिवार्यता पर भी कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी नेटवर्क की भारी समस्या है और हर मजदूर के पास स्मार्टफोन होना संभव नहीं है। ऐसे में तकनीकी कारणों से यदि हाजिरी दर्ज नहीं हुई तो मजदूर की मजदूरी कट जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था मजदूरों को तकनीकी जाल में फंसाकर उन्हें काम और मजदूरी से वंचित करने की साजिश है।

पंजाब के साथ भेदभाव का आरोप

पवन टीनू ने केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ लगातार भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब पंजाब बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा था, तब भी केंद्र ने न तो पर्याप्त राहत दी और न ही लंबित फंड जारी किए। अब इस नए बिल के जरिए भी पंजाब समेत अन्य राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

जनता से भाजपा नेताओं से सवाल पूछने की अपील

पवन टीनू ने आम जनता से अपील की कि वे इस जनविरोधी बिल को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं से सवाल पूछें और उनसे जवाब मांगें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों, मजदूरों और गरीबों की पार्टी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।

अंत में उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा,
“भाजपा ने पहले वोट चोरी किए, फिर राशन चोरी किया और अब गरीबों का रोजगार चोरी करने पर उतर आई है। लेकिन देश की जनता इस बार चुप नहीं बैठेगी।”

इस मौके पर जिला योजना बोर्ड चेयरमैन एवं जालंधर अर्बन प्रधान अमृतपाल सिंह, स्टेट सेक्रेटरी आत्मप्रकाश सिंह बब्लू, दोआबा मीडिया इंचार्ज तरणदीप सिंह सन्नी और जिला मीडिया इंचार्ज संजीव भगत भी मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch