क्या फगवाड़ा में घूम रहा है काला कच्छा गिरोह, CCTV हुई वायरल

by | Jul 10, 2025 | Crime

Jul 10, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में एक बार फिर काला कच्छा गैंग सक्रिय होता हुआ दिखाई दे रहा है। फगवाड़ा की पॉश कॉलोनी चाहल नगर,दशमेश नगर में बीती मध्यरात्रि पश्चात कथित तौर पर संदिग्ध काला कच्छा गैंग के खतरनाक नकाबपोश लुटेरे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमते हुए दिखाई दिए हैं। इलाके में रहते लोगों ने बताया कि दशमेश नगर की एक गली जो आगे से बंद हैं और रात को गली का गेट बंद हो जाता हैं।

 

इन 3 लुटेरे जिनमें से एक लुटेरे के हाथ में भारी भरकम रॉड और अन्य की पीठ के पीछे पिट्ठू बैग है। यहां पर कोठियों की रेकी करते देखे गए हैं। इसका प्रमाण इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में उक्त लुटेरों की वीडियो फुटेज बना है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह यह लुटेरे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में है। मामले की जानकारी एस.एस.पी. कपूरथला, एस.पी. फगवाड़ा और डी.एस.पी. फगवाड़ा को दे दी गई है। एस.पी. फगवाड़ा रूपिन्द्र कौर भट्टी और डी.एस.पी. भारत भूषण ने इलाके में पुलिस चौकसी बढ़ाने और रात को पुलिस की नाइट पैट्रोलिंग करने का भरोसा दिया है। वहीं उक्त घटनाक्रम के बाद दशमेश नगर, चाहल नगर सहित आस पास के लोगों में भारी डर और दहशत पाई जा रही है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अमृतसर रूरल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सीमा पार से सक्रिय...

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।...

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

दिल्ली लाठीचार्ज पर शिवसेना पंजाब का केंद्र पर निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे सरकार

दिल्ली लाठीचार्ज पर शिवसेना पंजाब का केंद्र पर निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे सरकार

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर शिवसेना पंजाब ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों के...

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, AAP ने जारी की हेल्पलाइन

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, AAP ने जारी की हेल्पलाइन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने छात्रों के समर्थन में खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों और उनके अभिभावकों को कानूनी व मेडिकल...

Get In Touch
close slider

Get In Touch