‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबजादे शहीदी दिवस’ किया जाए—सांसद कंग की पीएम मोदी से मांग

by | Dec 9, 2025 | National

Dec 9, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मलविंदर सिंह कंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ‘वीर बाल दिवस’ का नाम तुरंत बदलकर ‘साहिबजादे शहीदी दिवस’ करने की जोरदार मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मांग सिख मर्यादा और धार्मिक भावनाओं के अनुरूप है तथा इसे श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा 4 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के अनुरूप किया जाना चाहिए।

सांसद कंग ने अपने पत्र में छोटे साहिबजादों—साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी—की ऐतिहासिक शहादत को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी सिख इतिहास में आस्था, साहस और बलिदान का सबसे महान प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहुत कम उम्र में दोनों साहिबजादों ने सरहिंद में अमानवीय अत्याचार सहते हुए धर्म और विश्वास के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

कंग ने कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ नाम अच्छे इरादों से शुरू किया गया था, लेकिन यह छोटे साहिबजादों की शहादत की गहरी धार्मिक भावना को पूरी तरह अभिव्यक्त नहीं करता। ‘साहिबजादे शहीदी दिवस’ नाम उनकी कुर्बानी को उसी श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करने का सशक्त माध्यम बनेगा, जैसा सिख परंपरा में सदियों से किया जाता रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अन्य सिख संस्थाएं 2023 से इस बदलाव को लेकर लगातार केंद्र सरकार को पत्र लिखती रही हैं। सांसद कंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस भावना की अनदेखी हुई, तो इससे उस समुदाय की भावनाएं आहत होंगी, जिसने देश की आज़ादी और एकता के लिए अपार बलिदान दिए हैं।

अंत में उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस मुद्दे पर तुरंत निर्णय लेकर सांस्कृतिक संवेदनशीलता और ऐतिहासिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित करे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch