मनरेगा का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान: कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला

by | Dec 28, 2025 | Political

Dec 28, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर फगवाड़ा में जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सरदार बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) के निवास स्थान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अमृतसर से कांग्रेस सांसद सरदार गुरजीत सिंह औजला विशेष रूप से शामिल हुए, जबकि सुल्तानपुर लोधी के पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा भी उनके साथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पार्टी का ध्वज फहराया और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। विधायक धालीवाल ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी और यह देश के लिए गर्व की बात है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू सहित कई महान नेताओं के नेतृत्व में भारत की आज़ादी के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जेलें काटीं, कुर्बानियां दीं और अंततः देश को स्वतंत्रता दिलाई।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाकर राष्ट्रपिता का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम भाजपा और आरएसएस की उस विचारधारा को दर्शाता है, जो गांधीजी के विचारों से असहमत रही है।

सांसद औजला ने कहा कि जब कांग्रेस के नेतृत्व में डॉ. मनमोहन सिंह सरकार ने मनरेगा योजना की शुरुआत की थी, तब इसका उद्देश्य भूमिहीन और साधनहीन ग्रामीण परिवारों को रोजगार की गारंटी देना था। उस समय योजना के तहत 90 प्रतिशत वित्तीय सहायता केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्यों द्वारा वहन की जाती थी। लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार ने इस अनुपात को बदलकर 60:40 कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे कर्ज में डूबे राज्य के लिए 40 प्रतिशत खर्च उठाना बेहद कठिन है। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि केंद्र सरकार पंजाब में मनरेगा योजना को कमजोर या बंद करना चाहती है। सांसद औजला ने आरोप लगाया कि यह कदम भाजपा और आरएसएस के पंजाब विरोधी चेहरे को उजागर करता है

एक सवाल के जवाब में सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल और पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने संयुक्त रूप से कहा कि योजना का नाम “वीबी-जी राम जी” रखने से कांग्रेस को आपत्ति नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि जिस योजना का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ा हुआ था, उसे बदलने की आवश्यकता क्यों पड़ी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि भगवान राम के नाम पर योजना चलाई जा रही है, तो उसका 100 प्रतिशत खर्च भी केंद्र सरकार को ही उठाना चाहिए

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे और सभी ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch