विवादों में घिरा Ludhiana का यह नामी स्कूल

by | Jan 10, 2025 | Crime

Jan 10, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा दायर की गई शिकायत पर न्यू हायर सेकेंडरी स्कूल, सिविल लाइंस, लुधियाना की प्रबंध समिति के खिलाफ पुलिस डिवीजन नंबर 5 में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, शिकायत पहले पुलिस कमिश्नर, लुधियाना को दी गई थी। बाद में, शिकायत को एसएचओ, पुलिस डिवीजन नंबर 5, लुधियाना को मार्क किया गया, जिसके बाद स्कूल प्रबंध समिति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, लुधियाना द्वारा रियायती दरों पर स्कूल चलाने के लिए 4.71 एकड़ (1.59 और 3.12 एकड़) की जमीन आवंटित की गई थी। लेकिन मौजूदा स्कूल प्रबंधन ने आवंटन की शर्तों के खिलाफ जाकर स्कूल की जगह को कई हिस्सों में बांट दिया और अवैध रूप से जमीन दूसरे लोगों को हस्तांतरित कर दी। इस तरह जमीन का बंटवारा कर उसे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया। एफआईआर के अनुसार जमीन हस्तांतरित करने के बाद अलग-अलग लोगों को ऊंचे किराए पर जमीन का कब्जा दे दिया गया। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना द्वारा स्कूल के पक्ष में किए गए सेल डीड में छेड़छाड़/काट-छांट पाई गई। ऐसे में स्कूल की प्रबंधक कमेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले गत वर्ष में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ने लुधियाना से सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा के हस्तक्षेप से स्थानीय न्यू हाई स्कूल की प्रबंधक कमेटी के खिलाफ जांच शुरू की थी। डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर डीसी ऑफिस को पूरी निर्णायक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में हाई अलर्ट: 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सचिवालय भी निशाने पर

पंजाब में हाई अलर्ट: 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सचिवालय भी निशाने पर

पंजाब में बम धमाकों की धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। स्कूलों और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाद अब राज्य के पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां...

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई नामी खिलाड़ी, खेल हस्तियां और युवा नेता पार्टी में शामिल हो गए। कबड्डी जगत में ‘चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch