Phagwara में बड़ी वारदात, निजी युनिवर्सिटी में पढ़ने वाले नौज़वान का कत्ल

by | May 15, 2025 | Crime

May 15, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

इस समय की बड़ी ख़बर पंजाब के फगवाड़ा शहर से आ रही है जहां पर  हाईवे पर स्थित एक निज़ी युनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे सूडान के एक छात्र की उसी यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों द्वारा आपसी विवाद के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने हत्या में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कपूरथला के एस.एस.पी. गौरव तुरा ने इसकी पुष्टि की और बताया कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे ग्रीन वैली इलाके के नजदीक गांव महेड़ू के पास उस समय हुई, जब सूडान के रहने वाले छात्र और दो छात्राएं नमाज अदा करके अपने पी.जी. लौट रहे थे। इसी दौरान यूनिवर्सिटी के ही कुछ छात्रों के साथ उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उन छात्राओं को परेशान करना शुरू कर दिया और उनके मोबाइल नंबर मांगने लगे। थाना सतनामपुरा में दर्ज एफआईआर के अनुसार, इस मामले में घायल हुए अहमद मुहम्मद नूर अहमद हुसैन ने बताया कि जब उसके दोस्त मुहम्मद वधा बाला यूनुस अहमद ने उन लड़कों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जालंधर कैंट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद वधा को मृत घोषित कर दिया।

 

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में शामिल 6 आरोपियों अब्दुल अहद निवासी कर्नाटक, कुंवर अमर प्रताप सिंह, आदित्य गर्ग, मुहम्मद शोएब, सुशांत उर्फ शैगी, और यशवर्धन राजपूत (निवासी उत्तर प्रदेश और बिहार)—को हिमाचल प्रदेश के मंडी इलाके से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी फगवाड़ा में एक पीजी में रह रहे थे।फिलहाल, पुलिस मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज चुकी है और घायल छात्र का इलाज जालंधर के निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch