तख्त साहिब के जत्थेदार की अथॉरिटी को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे – मुख्यमंत्री

by | Oct 17, 2024 | National

Oct 17, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

तख्त साहिब के जत्थेदार की पदवी के सम्मान को कमजोर करने की कोशिश करने वाले अकाली नेताओं की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत मिलने पर राज्य सरकार इस घृणित अपराध को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

 

एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से तख्त साहिब के जत्थेदार की पदवी सिखों की सर्वोच्च अथॉरिटी रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पूरी मानवता ने अकाली नेताओं का शर्मनाक चेहरा देखा है, जो अपने स्वार्थी हितों के लिए जत्थेदार साहिब की अथॉरिटी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली नेताओं ने शर्मनाक तरीके से तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब की अथॉरिटी का घोर अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली नेताओं द्वारा सिर्फ एक परिवार की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को खुश करने के लिए ऐसा नासमझ और अहंकारी रवैया अपनाया जा रहा है, जो कि  अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह परिवार पंजाब, खासकर सिख समुदाय का पहले ही अपूरणीय नुकसान कर चुका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली नेतृत्व की हालिया कार्रवाई ने सिख समुदाय के दिलों को गहरा आघात किया है और इस घृणित कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों को माफ नहीं किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जत्थेदार साहिब को धमकाना, उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ घटिया टिप्पणियां करना असहनीय है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही राज्य सरकार इस मामले में सीधे हस्तक्षेप नहीं करती, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार को शिकायत मिलने की स्थिति में जत्थेदार साहिब और उनके परिवार के खिलाफ घृणित अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अपराध को अंजाम देने वाले लोगों, चाहे उन्होंने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई हो, के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch