सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश पर पुलिस सख्त, युवती गिरफ्तार

by | Jan 8, 2026 | Crime

Jan 8, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सोशल मीडिया पर हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीते कुछ दिनों के भीतर ही ऐसे करीब आधा दर्जन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसी कड़ी में अब हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लड़की की हथियार के साथ फोटो और वीडियो वायरल हो रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि यह वीडियो जिला बठिंडा के गांव कटार सिंह वाला की रहने वाली वीरपाल कौर पत्नी कुलदीप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना सदर के सहायक थानेदार धर्मवीर शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कानूनन अपराध है। ऐसे कृत्य न केवल कानून-व्यवस्था के लिए खतरा हैं, बल्कि युवाओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवती को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है और भविष्य में भी हथियारों की नुमाइश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch