पंजाब जिला परिषद चुनाव: सुबह 8 बजे से मतदान जारी, CM भगवंत मान ने परिवार संग डाला वोट

by | Dec 14, 2025 | News

Dec 14, 2025 | News

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में आज जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। राज्यभर में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कुछ जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन इसके बावजूद मतदान की रफ्तार पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

इसी दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ गांव मंगवाल पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मताधिकार हमें लंबी कुर्बानियों के बाद मिला है, इसलिए इसका उपयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए ऐसे उम्मीदवार को चुनें, जो क्षेत्र की समस्याओं को समझता हो और विकास को आगे बढ़ाने में सक्षम हो। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 23 जिलों में 347 जिला परिषद और 2,838 ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिनमें कुल 9,775 उम्मीदवार मैदान में हैं। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए करीब 90,000 कर्मियों की तैनाती की गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
लुधियाना कोर्ट के बाद मोगा–अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

लुधियाना कोर्ट के बाद मोगा–अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम होने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए भेजी गई इस धमकी के बाद अदालत परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल देखने...

गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई, पुलिस को बड़ी सफलता: कुलदीप सिंह धालीवाल

गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई, पुलिस को बड़ी सफलता: कुलदीप सिंह धालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में प्रदेश में गैंगस्टरवाद के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति अब ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगी है। उन्होंने बताया कि अमृतसर में हुए सरपंच जरनैल...

पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं, इस दौरान राज्य के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार...

गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, अपराधियों पर होगी निर्णायक कार्रवाई: आप

गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, अपराधियों पर होगी निर्णायक कार्रवाई: आप

आम आदमी पार्टी पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब पूरी तरह सुरक्षित है और राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा,...

मकर संक्रांति पर खुलेंगे वैष्णो देवी की पुरानी गुफा के कपाट, विधिवत पूजा के बाद होंगे दर्शन

मकर संक्रांति पर खुलेंगे वैष्णो देवी की पुरानी गुफा के कपाट, विधिवत पूजा के बाद होंगे दर्शन

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी भवन स्थित पुरानी गुफा के कपाट बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। श्राइन बोर्ड के अनुसार, 14 जनवरी को विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बाद पारंपरिक विधि से कपाट खोले जाएंगे। हालांकि,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch