पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन सील-18’: 71 नाकों पर 2464 वाहनों की जांच, 9 गिरफ्तार

by | Aug 10, 2025 | States

Aug 10, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिलों में विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सील-18’ चलाया। इस दौरान 71 प्रवेश/निकास बिंदुओं पर लगाए गए नाकों पर 2464 वाहनों की जांच की गई और 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।


पंजाब में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर ‘ऑपरेशन सील-18’ अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव के निर्देश पर यह अभियान सभी जिलों में आयोजित किया गया, जिसमें सीमावर्ती जिलों के सभी एस.एस.पी. ने रणनीतिक स्थानों पर संयुक्त नाके लगाए। गजटिड अधिकारियों और एस.एच.ओ. की निगरानी में सीलिंग प्वाइंट पर हाई-सुरक्षा नाके स्थापित किए गए।

विशेष डी.जी.पी. कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि इंस्पेक्टरों और डी.एस.पी. की निगरानी में 600 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने 10 अंतर-राज्य सीमावर्ती जिलों — पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा — में 71 प्रवेश/निकास बिंदुओं पर नाके लगाए।

अभियान के दौरान राज्य में आने-जाने वाले 2464 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 286 वाहनों के चालान काटे गए, 9 को जब्त किया गया, 4 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

🚔 नशा विरोधी कार्रवाई भी जारी
पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने घेराबंदी और तलाशी अभियान को 161वें दिन भी जारी रखा। इस दौरान 403 स्थानों पर छापेमारी कर 57 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह अब तक 161 दिनों में कुल 25,264 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.2 किलोग्राम हैरोइन और 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch