पंजाब में 8 दवाओं पर बैन, मरीज़ों में रिएक्शन के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

by | Oct 12, 2025 | News

Oct 12, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्यभर में 8 दवाओं की खरीद और इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है। यह फैसला तब लिया गया जब मरीजों में इन दवाओं के इस्तेमाल के बाद एलर्जी और रिएक्शन की शिकायतें सामने आईं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जिन दवाओं पर रोक लगाई गई है, उनमें शामिल हैं:

  • Normal Saline

  • Dextrose Injection

  • Ciprofloxacin Injection

  • DNS 0.9%

  • N/2 + Dextrose 5% I.V Fluid

  • Bupivacaine HCL with Dextrose Injection

स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों, केमिस्ट दुकानों और मेडिकल सप्लायर्स को इन दवाओं की सप्लाई, बिक्री और उपयोग पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर बैन लगाया था। मध्य प्रदेश में इस सिरप के सेवन से 20 से अधिक बच्चों की मौत के बाद पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई थी। पंजाब प्रशासन अब वैसी ही घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

पंजाब सरकार ने साफ संकेत दिया है कि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही बैन की गई दवाओं की क्वालिटी रिपोर्ट और सैंपल जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

पंजाब के संगरूर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर आधी रात को कथित पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उभावाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंकी। गनीमत रही कि...

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। कई वाहन चालकों का दावा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों का माइलेज कम हो गया है, जबकि कुछ लोग वाहन के फ्यूल सिस्टम और इंजन में तकनीकी समस्याएं आने की शिकायत भी कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर पंजाबी...

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेताओं के अस्पताल दौरे और...

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch