खन्ना उद्योगपति अभिषेक मोदगिल लापता, सरहिन्द नहर के किनारे मिली उनकी गाड़ी

by | Oct 12, 2025 | Crime

Oct 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

खन्ना के जाने-माने उद्योगपति अभिषेक मोदगिल (सौरव), निवासी खन्ना खुर्द रोड, पिछले दो दिनों से लापता हैं। जानकारी के अनुसार उनकी थार गाड़ी सरहिन्द के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास नहर के किनारे खड़ी मिली, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक ने 9 अक्तूबर, करवाचौथ से एक दिन पहले, अपनी पत्नी की मेहंदी करवाई और शॉपिंग करवाई। इसके बाद रात लगभग 10 बजे वह बिना किसी को बताए घर से चले गए। कुछ समय बाद उनके भाई और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय मोदगिल को फोन आया कि अभिषेक सरहिन्द नहर में छलांग मार सकते हैं।

विजय मोदगिल और परिवार के अन्य सदस्य तुरंत नहर के पास पहुंचे, जहां अभिषेक की गाड़ी मिली। हालांकि, अभिषेक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने घटना स्थल पर गोताखोरों की मदद से नहर में उनकी तलाश शुरू कर दी है।

परिवार और दोस्तों का कहना है कि अभिषेक आत्महत्या नहीं कर सकते, क्योंकि उनका व्यवसाय काफी अच्छा चल रहा था और उन पर किसी तरह का कोई ऋण भी नहीं था।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज और फोन रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चाम और जालंधर के भाजपा नेता जॉर्ज सागर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा,...

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

रूपनगर जिले के भनुपली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आनंदपुर साहिब हाइडल नहर का एक हिस्सा भनुपली साइफन के पास अचानक ओवरफ्लो होने लगा। नहर से पानी बाहर निकलता देख आसपास के गांवों के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार सोने और चांदी के दामों में भारी कमी आई है, जिससे ग्राहकों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch