पंजाब सरकार ने ज़ारी की बकरीद की छुट्टी की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सरकारी अवकाश

by | May 25, 2026 | States

May 25, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की सरकारी छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए नई तारीख का ऐलान कर दिया है। पहले यह अवकाश 27 मई (बुधवार) को घोषित किया गया था, लेकिन अब सरकार ने संशोधित आदेश जारी करते हुए 28 मई (गुरुवार) को गजटेड हॉलीडे घोषित कर दिया है।

सरकार के इस फैसले के बाद लोगों के बीच चल रही असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई है।

चांद दिखने के कारण बदली छुट्टी की तारीख

जानकारी के मुताबिक, ईद-उल-अजहा की तारीख चांद दिखने और धार्मिक परंपराओं के अनुसार तय की जाती है। इसी वजह से इस बार त्योहार की तारीख में बदलाव किया गया।

केंद्र सरकार द्वारा भी 28 मई को अवकाश घोषित किए जाने के बाद पंजाब सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर राज्य में भी छुट्टी की तारीख बदल दी है।

28 मई को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल

नए आदेश के अनुसार अब पंजाब के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे।

वहीं, पहले घोषित 27 मई की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अब संशोधित आदेश के अनुसार ही बकरीद का सरकारी अवकाश लागू माना जाएगा।

इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को छुट्टी की सही तारीख को लेकर पूरी स्पष्टता मिल गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch