अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा ‘आप’ में शामिल

by | May 25, 2026 | Political

May 25, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका देते हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख राजमहिंदर सिंह मजीठा आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं।

सोमवार को चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजमहिंदर सिंह मजीठा और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान मजीठा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल भी मौजूद रहे।

भगवंत मान बोले- ‘रंगला पंजाब’ के सपने को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य के विकास और जनहित में सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न वर्गों के लोग और नेता आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अनुभवी और दूरदर्शी नेताओं के साथ आने से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के सपने को और मजबूती मिलेगी।

कई बड़ी हस्तियां भी हुईं शामिल

राजमहिंदर सिंह मजीठा के साथ इलाके की कई जानी-मानी हस्तियां भी ‘आप’ में शामिल हुईं। इनमें पूर्व आरटीआई कमिश्नर हेमइंदर सिंह मजीठा और चीफ खालसा दीवान के सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा भी शामिल हैं।

इन नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और पंजाब सरकार की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए पार्टी की जनहितैषी नीतियों की सराहना की।

भगवंत मान ने एक्स पर किया स्वागत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी सभी नेताओं का स्वागत करते हुए लिखा कि पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों का पार्टी में शामिल होना बेहद अहम है।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार पंजाब की तरक्की, खुशहाली और लोगों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, राजमहिंदर सिंह मजीठा के पार्टी बदलने से अकाली दल को बड़ा नुकसान हो सकता है, जबकि आम आदमी पार्टी को मजीठा क्षेत्र में नई मजबूती मिलने की संभावना है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर के चर्चित वकील के घर छापा

पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर स्थित प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ और एडवोकेट अमित बजाज के आवास पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच...

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch