कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर फायरिंग की खबर, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

by | May 25, 2026 | Crime, International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर स्थित कपिल शर्मा के घर के बाहर कथित तौर पर फायरिंग की घटना हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना अमृतसर की होली सिटी इलाके में स्थित कपिल शर्मा के घर के बाहर हुई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े किसी भी संदिग्ध की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फिलहाल उन्होंने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया।

पहले भी निशाने पर रह चुकी हैं कपिल शर्मा की प्रॉपर्टी

बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है, जब कपिल शर्मा की किसी संपत्ति को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले विदेश में मौजूद उनके रेस्टोरेंट सहित अन्य ठिकानों पर भी फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अब अमृतसर स्थित उनके घर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 3 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कई जिलों के लिए...

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बनने का दावा किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 'सरबत.AI' परियोजना के तहत यह पाठ्यक्रम...

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

पंजाब के बरनाला में हड़ताली सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का आरोप है। इस घटना में एक महिला सफाई कर्मचारी समेत कई कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch