पंजाब में फिर छाई धुंध, 15 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट

by | Feb 4, 2026 | News

Feb 4, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में एक बार फिर धुंध ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह राज्य के कई खुले इलाकों में घनी धुंध के कारण दृश्यता कम रही, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। खासकर सुबह के समय वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में घनी धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बरनाला, मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरिदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा शामिल हैं। विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी है।

इस बीच पिछले 24 घंटों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में 1 से 4 डिग्री तक कमी आई है। सबसे कम तापमान अमृतसर में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे रहा, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम ठिठुरन बनी हुई है।

अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। सबसे अधिक तापमान मानसा में 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 9 फरवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। तब तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
लुधियाना की आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना फिर से घायल अब हुआ यह काम

लुधियाना की आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना फिर से घायल अब हुआ यह काम

लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना बाथरूम में फिसलने से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, अचानक पैर स्लिप होने से उनका माथा नल से टकरा गया, जिससे सिर में गहरी चोट आई। चेहरे पर खून आने के बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर परिजन तुरंत उन्हें निजी...

पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

डेरा बाबा नानक क्षेत्र में मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह की हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस केस का मुख्य शूटर निशान सिंह पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले...

नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत रास्ता, पंजाब क्रिकेट लीग को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत रास्ता, पंजाब क्रिकेट लीग को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखने और खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने पंजाब क्रिकेट लीग (पीसीएल) शुरू करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने की ठोस...

गोराया के पास अनिहर गांव में गुरुद्वारा साहिब में आग, संगत का मन व्यथित

गोराया के पास अनिहर गांव में गुरुद्वारा साहिब में आग, संगत का मन व्यथित

गोराया के समीप अनिहर गांव में श्री गुरु रविदास महाराज गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना से संगत के दिल दहल गए। दो दिन पहले गांव में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया था। इसके बाद रविवार को गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम...

बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दशकों तक पंजाब में दोनों दलों की मिलीभगत से सत्ता का खेल चलता रहा। उन्होंने कहा कि अब इस गुप्त गठबंधन का सच खुद कांग्रेस के नेता उजागर कर रहे हैं। पार्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch