देश की एकता और संप्रभुता में पंजाब का योगदान अतुलनीय: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by | Feb 2, 2026 | National

Feb 2, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पंजाब ने हर दौर में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने न केवल भारतीय सशस्त्र बलों को बहादुर जवान और जांबाज अधिकारी दिए हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपने सर्वोच्च बलिदान से भी कभी पीछे नहीं हटे।

यह बातें मुख्यमंत्री ने नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली से आए एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहीं। यह प्रतिनिधिमंडल 2 से 6 फरवरी तक पंजाब के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक हालात का अध्ययन करने के उद्देश्य से राज्य के दौरे पर है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब की धरती वीरों, संतों और शहीदों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि यह राज्य गुरुओं, पीरों और संत-महापुरुषों की शिक्षाओं से प्रेरित है, जहां भाईचारा और आपसी सम्मान समाज की मूल पहचान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अध्ययन दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को “भारत की खड़गभुजा और अन्नदाता” कहा जाता है। यहां के नौजवान सीमाओं की रक्षा करते हैं, जबकि किसान देश का पेट भरने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में बड़ा योगदान है और देश के केंद्रीय अनाज भंडार में लगभग 40 प्रतिशत अनाज पंजाब से जाता है।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सच्चाई है कि देश की आजादी की लड़ाई में सबसे अधिक बलिदान पंजाबियों ने दिए। आज भी देश की सुरक्षा में पंजाब के सैनिक अग्रिम मोर्चों पर तैनात रहते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब की बहादुरी और कुर्बानी की परंपरा का कोई मुकाबला नहीं है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है। यहां नफरत और विभाजन की राजनीति को कभी जमीन नहीं मिली। सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद पंजाब ने हमेशा शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया है। कठिन परिस्थितियों में भी यहां के लोगों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर समाज को मजबूत किया है।

उन्होंने पवित्र शहर अमृतसर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सरब-सांझीवालता का प्रतीक है। यहां श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल और जल्लियांवाला बाग जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो पंजाब की साझा विरासत को दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक ऐसे देश के साथ 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, जिसके बावजूद राज्य ने हमेशा धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि यहां की सामाजिक एकता ही पंजाब की सबसे बड़ी ताकत है।

नेशनल डिफेंस कॉलेज के इस अध्ययन दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रतिनिधिमंडल को राज्य से लेकर गांव स्तर तक प्रशासन, शासन व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में कुल 16 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें से पांच विदेशी अधिकारी हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल में बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया और नेपाल से एक-एक अधिकारी शामिल हैं। भारतीय अधिकारियों में सेना, नौसेना, वायुसेना और विभिन्न सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। इस अध्ययन कोर्स में राष्ट्रीय सुरक्षा, रणनीतिक विषय, आर्थिक सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की जाती है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को सम्मानित किया और उनके सुखद एवं सुरक्षित प्रवास की कामना की।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। भगवंत मान सरकार की यह योजना खासतौर पर 40 से 90 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के...

लुधियाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 132 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 132 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बेहद बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह पंजाब में बैठकर यूरोप और उत्तरी अमेरिका के अमीर देशों के नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस ने शहर के कई...

पटियाला सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार, पुलिस विभाग में हड़कंप; पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

पटियाला सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार, पुलिस विभाग में हड़कंप; पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

पटियाला की केंद्रीय जेल से तीन कैदियों के फरार होने की खबर सामने आने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक फरार हुए तीनों कैदी नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद थे और सभी अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके...

मोहाली में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल

मोहाली में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल

पंजाब के मोहाली जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। मनाली से दिल्ली जा...

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके का पुलिस ने किया खुलासा

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके का पुलिस ने किया खुलासा

पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जालंधर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में इस सनसनीखेज मामले को ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28...

Get In Touch
close slider

Get In Touch