NRI युवती से शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फगवाड़ा पुलिस पंजाबी गायक किया गिरफ्तार

by | Nov 13, 2025 | Crime

Nov 13, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फगवाड़ा—एक NRI युवती के साथ हुई कथित ठगी, शारीरिक शोषण और धोखे के बहुचर्चित मामले में फगवाड़ा पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इंग्लैंड में बसे परिवार ने हसन मानक उर्फ हसन खान जोकि पंजाब के एक नामी पंजाबी सिंगर का बेटा और खुद भी एक पंजाबी गायक है और उसके परिजनों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी की।

 

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने खुद को सिंगर और सेलिब्रिटी बताकर पीड़िता का विश्वास जीता, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और घरेलू हिंसा का केस भी उसके खिलाफ लंबित था। पीड़िता की मां के अनुसार, परिवार को बिना बताए आरोपी ने शादी की पूरी तैयारी पीड़िता के खर्चे पर करवाई। सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, महंगे गिफ्ट और शादी समारोह मिलाकर करीब 22–25 लाख रुपये खर्च हुए।

 

शिकायत के अनुसार, बंगा स्थित एक पैलेस में सभी रस्में पूरी हुईं, लेकिन उसी दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए शादी को अवैध बताया। इसके बाद आरोपी परिवार ने दबाव डालकर पीड़िता से “लिव-इन रिलेशन” का बयान दिलवाया और उसे मोगा ले जाकर कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया।

 

 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे धमकाकर भारत छोड़ने को मजबूर कर रहा था। एयरपोर्ट जाते समय उसके पर्स से 1,800 पाउंड भी चोरी कर लिए गए। इंग्लैंड पहुंचने के बाद पीड़िता और उसका परिवार पूरी तरह टूट गया और उन्होंने फगवाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

 

परिवार का आरोप है कि आरोपी और उसके साथियों ने पूरी साजिश रची थी और शादी की फोटो व वीडियो तक देने से मना कर दिया ताकि कोई सबूत न बचे। पुलिस ने हसन खान, उसके पिता, मां, भाई और एक अन्य आरोपी पर बीएनएस की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस के साथ ही फगवाड़ा पुलिस ने पंजाबी सिंगर हसन ख़ान को गिरफ्तार भी कर लिया है जिसकी पुष्टि थाना सिटी की प्रभारी ऊषा रानी द्वारा कर दी गई हे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

यह एक बेहद विचलित करने वाली घटना है। एक न्यूज़ पोर्टल के लिए इस संवेदनशील विषय को सावधानी और गंभीरता के साथ पेश करना ज़रूरी है। यहाँ आपका SEO- मोगा (पंजाब): पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ रंगों के त्योहार होली के बीच...

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

मार्च महीने में पंजाब के लोगों को लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश मिलने जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार 21 मार्च से 23 मार्च तक स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के मौके पर पूरे पंजाब...

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है। बेहतर भविष्य और रोज़गार की तलाश में विदेश गए पंजाब के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान तलविंदर सिंह और जज्बीर सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारन जिले के गांव माड़ी गौड़ सिंह और एलोवाल के रहने वाले थे।...

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

पंजाब के जालंधर से एक प्रेरणादायक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटी बच्ची ई-रिक्शा चलाते हुए अपनी दो बहनों के साथ स्कूल जाती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कम उम्र में इस बच्ची का आत्मविश्वास और जिम्मेदारी सभी को...

गुरदासपुर में ज्वैलर के घर दिनदहाड़े डकैती, हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर 3 करोड़ की लूट

गुरदासपुर में ज्वैलर के घर दिनदहाड़े डकैती, हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर 3 करोड़ की लूट

पंजाब के गुरदासपुर में एक ज्वैलर के घर में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर करीब 3 करोड़ रुपये के गहने और नकदी लूट लिए और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ज्वैलर वरुण महाजन के घर हुई। उनकी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch