राजा वड़िंग पर गिरफ्तारी की तलवार! पंजाब SC आयोग ने 8 दिनों में कार्रवाई के दिए आदेश

by | Nov 12, 2025 | International

Nov 12, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पंजाब अनुसूचित जाति आयोग (Punjab SC Commission) ने वड़िंग के खिलाफ 8 दिनों के भीतर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने यह कार्रवाई पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर की गई कथित नस्लभेदी टिप्पणी के मामले में की है।

जानकारी के अनुसार, इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब तरनतारन उपचुनाव के दौरान राजा वड़िंग ने एक सार्वजनिक सभा में स्वर्गीय बूटा सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने कपूरथला पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

अब आयोग प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी ने डीएसपी हरगुरदेव सिंह को चंडीगढ़ तलब करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सवाल किया कि अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। गढ़ी ने सख्त शब्दों में निर्देश दिया कि किसी भी हाल में 8 दिनों के भीतर राजा वड़िंग को गिरफ्तार किया जाए।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि विवादित बयान का वीडियो फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट आने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। इस पर गढ़ी ने कहा कि “राजा वड़िंग कोई रॉबिनहुड नहीं हैं कि पुलिस उन्हें ढूंढ न सके। वे खुलेआम घूम रहे हैं और फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही—यह अस्वीकार्य है।

इस बयान के बाद से राजा वड़िंग पर राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर दबाव बढ़ गया है, और कांग्रेस के भीतर भी इस पर चर्चाएं तेज हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch