कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

by | Mar 5, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है। बेहतर भविष्य और रोज़गार की तलाश में विदेश गए पंजाब के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान तलविंदर सिंह और जज्बीर सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारन जिले के गांव माड़ी गौड़ सिंह और एलोवाल के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुआ, जहां एक ट्रक दुर्घटना के दौरान दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही उनके परिवारों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक तलविंदर सिंह के पिता नरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा करीब साढ़े चार साल पहले कनाडा गया था। वह शादीशुदा था और उसका दो साल का एक बेटा भी है, जो परिवार के साथ वहीं रह रहा था। हादसे में जान गंवाने वाला दूसरा युवक जज्बीर सिंह, तलविंदर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।

परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि दोनों युवकों के शव भारत लाने में मदद की जाए, ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सके।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और रिश्तेदार व स्थानीय लोग परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में मॉडिफाइड थार पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, चौड़े टायर लगवाना पड़ा महंगा

लुधियाना में मॉडिफाइड थार पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, चौड़े टायर लगवाना पड़ा महंगा

पंजाब के लुधियाना में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन मॉडिफाई करवाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के मॉडल टाउन निवासी एक युवक की महिंद्रा थार का चौड़े (ओवरसाइज) टायर लगवाने के कारण चालान किया गया है। पुलिस ने वाहन मॉडिफिकेशन के उल्लंघन में...

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (Mukh Mantri Sehat Yojana - MMSY) के तहत कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के सर्वोदय अस्पताल को योजना के पैनल से हटा दिया है। इस फैसले के बाद अस्पताल अब मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत...

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। संभावित प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शहर के सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय और सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यालय के...

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

पंजाब के माछीवाड़ा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता के अपने कथित प्रेमी के साथ लापता होने की घटना ने परिवार और इलाके में सनसनी फैला दी है। युवती शादी के बाद अपने पति के साथ फेरे की रस्म निभाने के लिए मायके आई...

कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

कनाडा के एडमिंटन (Alberta) शहर से पंजाब के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch