फगवाड़ा में ED की बड़ी कार्रवाई: नामी एक्सपोर्टर के घर, दफ़्तर और फैक्ट्री पर छापेमारी, शहर में मचा हड़कंप |

by | Nov 14, 2025 | National

Nov 14, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा शहर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक U नाम से शुरू होने वाली इंडस्ट्री के मशहूर एक्सपोर्टर के घर, कार्यालय और फैक्ट्री पर एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। कई वाहनों में पहुंची ED की टीम में दर्जनों अधिकारी शामिल थे, जो अलग-अलग लोकेशन पर जाकर दस्तावेज़ों, लेन-देन और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई तड़के लगभग 6 बजे शुरू हुई, जिसके बाद इलाके में हलचल तेज़ हो गई। एक्सपोर्टर से जुड़े प्रतिष्ठानों पर जांच जारी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक ED की ओर से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पूरे शहर में तरह-तरह की चर्चाएं फैल चुकी हैं। लोग इसे किसी बड़े आर्थिक घोटाले या संदिग्ध लेन-देन से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी मिल रही है कि ED टीम एक्सपोर्ट फाइलों, बैंक विवरणों और विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेज़ों की गहन जांच कर रही है। कई कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। स्थानीय व्यापार जगत में भी इस छापेमारी को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि संबंधित एक्सपोर्टर का नाम उद्योग जगत में खासा बड़ा माना जाता है।

हालांकि आधिकारिक बयान का इंतजार है, मगर सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े कुछ बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं, जिनका प्रभाव राज्य के उद्योग और राजनीतिक गलियारों तक देखने को मिल सकता है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और शहर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch