पठानकोट में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान को भेज रहा था हाईवे की लाइव फुटेज

by | May 22, 2026 | Crime

May 22, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के पठानकोट से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। पठानकोट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारतीय क्षेत्र की खुफिया जानकारी और नेशनल हाईवे की लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलरों तक पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

हाईवे पर लगाए थे CCTV कैमरे

पुलिस को सुजानपुर इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय से सीमा पार बैठे आकाओं के संपर्क में था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने पंजाब और जम्मू को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-44 पर सुजानपुर के पुल नंबर 4 और 5 के बीच CCTV कैमरे लगाए हुए थे। इन कैमरों के जरिए वह हाईवे पर होने वाली हर गतिविधि की लाइव फुटेज पाकिस्तान भेज रहा था।

नशे की खेप के बदले कर रहा था जासूसी

सूत्रों के मुताबिक आरोपी यह खुफिया गतिविधियां नशीले पदार्थ हासिल करने की साजिश के तहत अंजाम दे रहा था। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क का इस्तेमाल भारत की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने के लिए किया जा रहा था।

तीन अन्य साथियों की तलाश जारी

मामले को लेकर एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान समर्थित जासूसी गतिविधियों में शामिल था। इस मामले में उसके तीन अन्य साथी भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गर्मी का असर, CM भगवंत मान ने बदले स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय

गर्मी का असर, CM भगवंत मान ने बदले स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय

पंजाब में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि 25 मई से सभी सरकारी...

2027 चुनाव से पहले फगवाड़ा में AAP का बड़ा दांव, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल बने हलका इंचार्ज

2027 चुनाव से पहले फगवाड़ा में AAP का बड़ा दांव, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल बने हलका इंचार्ज

पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने फगवाड़ा की सियासत में बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए नए हलका इंचार्ज के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के इस फैसले को फगवाड़ा में राजनीतिक समीकरण बदलने वाला कदम माना जा रहा है। डॉ. राज...

पंजाबी को कमजोर करने की साजिश’! आर्मी पब्लिक स्कूलों के फैसले पर भड़के साहित्यकार

पंजाबी को कमजोर करने की साजिश’! आर्मी पब्लिक स्कूलों के फैसले पर भड़के साहित्यकार

पंजाब में आर्मी पब्लिक स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य और पंजाबी को वैकल्पिक विषय बनाए जाने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। फगवाड़ा की साहित्यिक और सामाजिक संस्थाओं ने इस फैसले को पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव बताते हुए पंजाब सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।...

जेठ की तपती गर्मी से राहत, पंजाब के कई जिलों में बारिश से बदला मौसम

जेठ की तपती गर्मी से राहत, पंजाब के कई जिलों में बारिश से बदला मौसम

भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को गुरुवार तड़के बड़ी राहत मिली। जेठ महीने की शुरुआत के बीच पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह...

चंडीगढ़ बन रहा 24×7 सिटी, रातभर खुलेंगे रेस्टोरेंट और स्टोर; 179 संस्थानों ने मांगी अनुमति

चंडीगढ़ बन रहा 24×7 सिटी, रातभर खुलेंगे रेस्टोरेंट और स्टोर; 179 संस्थानों ने मांगी अनुमति

चंडीगढ़ अब धीरे-धीरे पारंपरिक “जल्दी बंद होने वाले शहर” की छवि से बाहर निकलकर 24×7 लाइफस्टाइल की ओर बढ़ रहा है। शहर में नाइट इकोनॉमी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट, कैफे, फूड चेन और रिटेल आउटलेट्स रातभर सेवाएं देने की तैयारी में हैं। ताजा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch