
नेपाल के काठमांडू में के पत्रकार स्वदेश नन्चाहल का आकस्मिक निधन हो गया। स्वदेश अपने मित्रों के साथ काठामांडू में श्री पशुपतिनाथ जी का दर्शन करने गए थे। वहां से वापसी के समय उनकी तबियत बिगड़ गई, अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पत्रकार स्वदेश नन्चाहल के आकस्मिक निधन के बाद पत्रकारों में शोक की लहर है। जानकारी के मुतबाकि कुछ दिन पहले स्वदेश नन्चाहल अपने मित्रों के साथ नेपाल घूमने गए थे। साथ गए मित्रों के मुताबिक वे सभी श्री पशुपतिनाथ जी का दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।









