केजरीवाल को जमानत मिलने पर जोगिन्द्र सिंह मान की अगवाई में बांटे लड्डू

by | Sep 14, 2024 | News

Sep 14, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में जमानत मिलने की खुशी में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा हलका इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान और पंजाब प्रवक्ता हरजी मान के नेतृत्व में स्थानीय जीटी रोड पर लड्डू बांटे। इस दौरान जोगिन्द्र सिंह मान ने कहा कि इस बार फिर यह साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल सच्चे और ईमानदार मुख्यमंत्री हैं। जिन्होंने जेल में इतना समय बिता कर भाजपा की तानाशाही को चुनौती देने की कीमत चुकाई है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के माननीय जज ने भी ई.डी. से जमानत मिलने के तुरंत बाद सी.बी.आई. द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किये जाने को लेकर कड़ी टिप्पणी की है जो भाजपा के मूंह पर तमांचे के समान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हजारों चक्रव्यूह और साजिशें रचकर केजरीवाल को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया है जो अंतत: विफल होगा। जल्दी वो दिन आयेगा जब अरविंद केजरीवाल आबकारी मामले में माननीय अदालत से बाईज्जत तबरी होंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता हरजी मान ने राहगीरों को लड्डू बांटते हुए वार्तालाप में कहा कि भाजपा की ज्यादतियों का हिसाब आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा की जनता जरूर देगी।

इस अवसर पर हरमेश पाठक, राजा कौलसर ब्लॉक अध्यक्ष, फौजी शेरगिल ब्लॉक अध्यक्ष, गुरदीप सिंह तुली संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, रघवीर कौर महिला संयोजक, प्रितपाल कौर तुली, धर्मवीर सेठी, रणजीत पाल पाबला, परमजीत धमसोत, चमन लाल, इंद्रजीत भुल्लर, इंद्रजीत पीपा रंगी, हुकुम सिंह, निर्मल सिंह, सेवा सिंह, सुखदेव सिंह लाल, कश्मीर खलवाड़ा, अमनिंदर सिंह, रणबीर सिंह, केशी गंडवा, राजू आनंद, रेशम लाल हंकार सिंह मंजीत आदिबाद जिंदर रसीला, गुरप्रीत कौर जंडू, अमनदीप कौर , मंजू बाला आदि उपस्थित थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

जालंधर। मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह (आईपीएस) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शहर की कानून-व्यवस्था,...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

जालंधर। सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। घरेलू सर्राफा बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस कमी से ग्राहकों और निवेशकों...

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

जालंधर/मुकेरियां। जम्मू मंडल के मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक...

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch