14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

by | Mar 11, 2026 | News

Mar 11, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि बीती रात किसान संगठनों की बैठक हुई, जिसमें 14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर स्थायी धरना शुरू करने का फैसला लिया गया। किसानों का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर सरकार ने अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए।

कई मुद्दों को लेकर नाराज किसान

किसान नेताओं का कहना है कि बिजली सुधार बिल, मनरेगा से जुड़े मुद्दे और अन्य नीतियां सीधे तौर पर किसानों और मजदूरों को प्रभावित कर रही हैं। इसके अलावा राहों रोड से जुड़े मसलों को लेकर भी किसान लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि इससे पहले भी किसानों ने कई बार टोल प्लाजा को फ्री कराया, लेकिन सरकार की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। अब किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का धरना शुरू करने का फैसला किया है।

कमेटी करेगी आगे का फैसला

किसान नेताओं के मुताबिक टोल प्लाजा को स्थायी रूप से फ्री करना है या आंदोलन को आगे कैसे बढ़ाना है, इसका फैसला किसान कमेटी द्वारा लिया जाएगा। वहीं किसान नेता आज डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को अवैध माइनिंग के खिलाफ शिकायत भी सौंपेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर देश की...

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर नई संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 18...

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

निवेशकों के लिए बड़ी खबर, सोना और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार बढ़त दर्ज की। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,500 रुपये प्रति 10...

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

ज्योतिषाचार्य शीतल वर्मा के अनुसार, 15 जून 2026 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, नौकरी में तरक्की और पारिवारिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और...

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रैवेन्यू विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने राज्य भर में कार्यरत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेशों के तहत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch