सत्य को कुछ समय के लिए छुपाया तो जा सकता है, लेकिन दबाया नहीं जा सकता – हरचंद सिंह बरसट

by | Sep 14, 2024 | Political

Sep 14, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि हमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा था, क्योंकि सत्य को अधिक दिनों तक छुपाया नहीं जा सकता। कभी न कभी ये सबके सामने आ ही जाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों की अंधेरी को रोकने, बदले की भावना और विपक्षीयों को दबाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इसीलिए विपक्षीय दलों पर झूठे केस दर्ज कर जांच को लंबा खींचा जाता है, ताकि लोगों को बहकाया जा सके। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने केंद्र सरकार के इस तानाशाही रवैये का करारा जवाब दिया है। यह फैसला न्याय व्यवस्था और देशवासियों की भावनाओं व आस्था की जीत है। देश में श्री अरविंद केजरीवाल जैसा कोई ईमानदार और देशभक्त नेता नहीं है।उन्होंने कहा कि सत्य को कभी दबाया नहीं जा सकता।

आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिशें की, लेकिन वे भूल गए कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है, जो केवल सत्य के मार्ग पर चलती है और श्री अरविंद केजरीवाल जी सदैव ही लोगों की भलाई के लिए कार्य करते आए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी नेता अब जोर-शोर से प्रचार करेंगे और केंद्र सरकार का असली चेहरा लोगों को दिखाएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

जालंधर। मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह (आईपीएस) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शहर की कानून-व्यवस्था,...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

जालंधर। सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। घरेलू सर्राफा बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस कमी से ग्राहकों और निवेशकों...

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

जालंधर/मुकेरियां। जम्मू मंडल के मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक...

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch