पराली जलाने का जुर्माना दोगुना करने पर आम आदमी पार्टी ने की केन्द्र सरकार की सख्त निंदा

by | Nov 8, 2024 | National

Nov 8, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

केन्द्र सरकार द्वारा पराली जलाने के लिए जुर्माना दोगुना किए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ‘आप’ पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पंजाब के किसान पहले से ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। अब उपर से केंद्र सरकार ने उनपर दोगुना जुर्माना थोप दिया है।

नील गर्ग ने कहा कि पंजाब सरकार ने ऐसी स्थिति से निपटने और पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए केन्द्र सरकार से 1200 करोड़ की मदद मांगी थी, ताकि किसानों को आर्थिक प्रोत्साहन देकर पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार को अगर पराली जलने की इतनी ही चिंता थी तो मदद देने से इनकार क्यों किया?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार के प्रयासों की बदौलत पंजाब में पिछले तीन सालों में पराली जलाने की घटनाओं में बहुत कमी आई है। अगर केंद्र सरकार इससे निपटने में अपना आर्थिक सहयोग दे देती तो ऐसी घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आती। लेकिन केंद्र ने सहयोग देने के बजाय जुर्माना ठोक दिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान तो चाहते हैं कि उन्हें पराली प्रबंधन का संसाधन मिले। वे तो धान की खेती का भी विकल्प चाहते हैं। उन्हें अगर धान के विकल्प वाले फसलों पर एमएसपी की गारंटी मिल जाए तो वे धान लगाएंगे ही नहीं। लेकिन केंद्र सरकार ने तो ठीक से एमएसपी पर फसल खरीद रही है और न ही कोई विकल्प मुहैया करा रही है।

उन्होंने कहा कि कि दोगुना जुर्माना लगाना पंजाब के किसानों को परेशान करने और डराने का तरीका है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस तरह किसानों को परेशान न करें। उन्हें सहयोग करें क्योंकि ये वही किसान हैं जो देश के अनाज भंडार भरते हैं जिससे पूरे देश के लोगों का पेट पलता है।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों पराली जलाने का जुर्माना दोगुना करते हुए 2 एकड़ के लिए 5 हजार, 2 से 5 एकड़ के लिए 10 हजार और पांच से ज्यादा एकड़ वालों के लिए जुर्माना 30 हजार कर दिया है। पंजाब के किसान केंद्र सरकार के इस फैसले से बेहद नाराज हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch