पंजाब वासियों के लिए खुशखबरी, अधिकारियों को ज़ारी हुआ यह आदेश

by | Jan 22, 2025 | States

Jan 22, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निविदा प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें और अपने कार्य को करते समय उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखें। इसके अलावा, उन्होंने सडक़ों के किनारे स्थित पैट्रोल पंप आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से पहुंच (एक्सैस) फीस के माध्यम से राज्य के राजस्व की वसूली में तेजी लाने और इसका सही रिकॉर्ड बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ये आदेश राज्यभर में लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) द्वारा किए जा रहे प्रमुख बुनियादी ढांचे के प्रोजैक्टों की प्रगति की समीक्षा करने और भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री रवि भगत सहित पी.डब्ल्यू.डी. (बी एंड आर) के सभी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता उपस्थित थे।  बैठक के दौरान, बजट प्रबंधन संबंधी उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया और परियोजना स्थलों पर कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चल रहे प्रोजैक्टों को शीघ्र पूरा करें और सभी भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करने के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को अवगत कराया गया कि अन्य कार्यों के अलावा, विभाग इस समय 532 करोड़ रुपए की लागत से दीर्घकालिक रख-रखाव समझौते के तहत कुल 745 किलोमीटर लंबी 22 राज्य सडक़ों का उन्नयन कर रहा है।

अपग्रेड की जा रही सडक़ों में भवानीगढ़-मेंहला चौक, पातड़ां-मूनक, घड़ूआं-अंबाला, जीरा-फिरोजपुर, पुरानी मोरिंडा रोड, मुकेरियां-तलवाड़ा-मुबारिकपुर, दाखा-हलवारा-रायकोट-बरनाला आदि शामिल हैं। इन विकास कार्यों से राज्य के सडक़ बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार होगा और आम जनता को निर्बाध यातायात सुविधा मिलेगी। बैठक के दौरान मंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि लिंक सडक़ों के लिए पंजाब मंडी बोर्ड से जल्द ही फंड मिलने की उम्मीद है और इनका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास और सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और दक्षता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

चंडीगढ़: पंजाब के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नीदरलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।...

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 45,000 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्ध...

तरणतारन: श्री दरबार साहिब सरोवर से युवक का शव बरामद, परिवार ने बताई मानसिक बीमारी

तरणतारन: श्री दरबार साहिब सरोवर से युवक का शव बरामद, परिवार ने बताई मानसिक बीमारी

तरणतारन में स्थित श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में छलांग लगाने वाले युवक का शव शनिवार सुबह गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (24) पुत्र जगतार सिंह, निवासी गांव वेईं पूईं, जिला तरणतारन के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार,...

सुखबीर बादल का मंडी दौरा ‘राजनीतिक ड्रामा’: बलजीत कौर का पलटवार, खरीद व्यवस्था पर दी सफाई

सुखबीर बादल का मंडी दौरा ‘राजनीतिक ड्रामा’: बलजीत कौर का पलटवार, खरीद व्यवस्था पर दी सफाई

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कैबिनेट मंत्री और मलोट से विधायक बलजीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के मलोट अनाज मंडी दौरे को “राजनीतिक ड्रामा” करार देते हुए उन पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।...

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम का असर: 60 हजार तस्कर गिरफ्तार, 80% सफलता दर का दावा

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम का असर: 60 हजार तस्कर गिरफ्तार, 80% सफलता दर का दावा

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इस अभियान ने ड्रग तस्करों की कमर तोड़ दी है और राज्य तेजी से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch