NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

by | Jun 13, 2026 | Crime

Jun 13, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, विभाग के दो अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीएसपीसीएल के सहायक एसडीओ (एनफोर्समेंट विंग) बलविंदर सिंह भुल्लर ने पंजाब सरकार की एंटी करप्शन एक्शन हेल्पलाइन पर अपने ही विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर मामला विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज को सौंपा गया।

रसीद जारी करने के बदले मांगे पैसे

बलविंदर सिंह भुल्लर ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पहली तैनाती उपमंडल पाछटा, फगवाड़ा में हुई थी। सेवा अवधि के दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों के लिए बंगा रोड स्थित आउटलेट स्टोर से करीब 1.19 करोड़ रुपये मूल्य का बिजली संबंधी सामान प्राप्त किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि खराब हो चुके सामान को स्टोर में वापस जमा कराने के बावजूद स्टोरकीपर एवं सहायक लाइनमैन (ALM) सुनील कुमार ने संबंधित रसीद जारी नहीं की। जब उन्होंने रसीद की मांग की तो कथित तौर पर उनसे रिश्वत मांगी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने दो किस्तों में कुल 75 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से सुनील कुमार को दिए।

ऑडिटर ने भी मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें विभाग से एनडीसी (No Dues Certificate) भी प्राप्त करनी थी। इसके लिए उनकी फाइल एसडीओ से होते हुए एक्सईएन कार्यालय भेजी गई। वहां उन्हें ऑडिटर दलजीत सिंह से संपर्क करने के लिए कहा गया।

आरोप है कि ऑडिटर दलजीत सिंह ने भी एनडीसी जारी करने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के मुताबिक दलजीत सिंह ने अपने बेटे के बैंक खाते में गूगल पे के जरिए 23 हजार रुपये प्राप्त किए और बाद में 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने की भी मांग की।

विजिलेंस जांच के बाद दर्ज हुआ केस

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा शिकायत की विस्तृत जांच के बाद आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके आधार पर जालंधर रेंज की विजिलेंस टीम ने ऑडिटर दलजीत सिंह और एएलएम सुनील कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 7A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, एक्सईएन हरदीप कुमार और एसडीओ ज्योति प्रकाश की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पेपर लीक के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश, बिना रिश्वत और केवल मेरिट...

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहली बार पंजाब और चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।...

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज एवं महासचिव बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के कामकाज ने विपक्ष को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार गलत...

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (State Vice President) नियुक्त किया गया है, जबकि तीन...

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा कदम उठाया है। मोहाली स्थित स्पेशल NIA कोर्ट ने इस मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch