पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

by | Jun 13, 2026 | International

Jun 13, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत ‘रील’ को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, हिंदू संगठन शिव सेना पंजाब ने लुधियाना के डिवीजन नंबर-3 पुलिस थाने में गायक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। संगठन ने मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा विवाद?

विवादित गाने के वीडियो में आर नेट एक साधु या तांत्रिक के वेश में नजर आते हैं। वीडियो में उन्हें रुद्राक्ष की माला, पारंपरिक पहनावे और धार्मिक प्रतीकों के साथ दिखाया गया है। आरोप है कि इस प्रस्तुति को हास्य और मनोरंजन के अंदाज में पेश किया गया, जिसे कुछ संगठनों ने धार्मिक आस्थाओं का मजाक बताया है।

वीडियो के एक दृश्य में एक महिला कलाकार अपनी समस्या बताती दिखाई देती है, जबकि आर नेट साधु के रूप में उसकी समस्या का समाधान करते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान कुछ अन्य पात्र आधुनिक गैजेट्स और तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल करते दिखते हैं, जिस पर भी आपत्ति जताई गई है।

पुलिस जांच में जुटी

शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे वीडियो की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सामग्री और शिकायत में लगाए गए आरोपों की समीक्षा की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

फिलहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। जहां एक वर्ग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़ रहा है, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

Get In Touch
close slider

Get In Touch