पंजाब सरकार ने किय बेहतरीन काम, ई नीलामी से कमाएं करोड़ों रूपए

by | Sep 17, 2024 | National

Sep 17, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जोकि लगातार पंजाब की बेहतरी के लिए काम करने में लगी हुई तांकि पंजाब तरक्की की राह पर चल सके। जिसके चलते ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जन-समर्थक और विकास मुखी नीतियों के कारण, पंजाब शहरी योजना और विकास अथारिटी (PUDA) और अन्य क्षेत्रीय विकास अथॉरिटी ने अलग-अलग प्रॉपर्टियों की ई-नीलामी के माध्यम से 2954 करोड़ रुपये कमाए हैं, जोकि 16 सितंबर (सोमवार) को समाप्त हो गईं।

 

इस पर विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-नीलामी 6 सितंबर को शुरू हुई और इसमें ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, व्यापारिक स्थान, रिहायशी प्लाट, एससीओ, बूथ, दुकानें, एससीएफ और अन्य प्रॉपर्टियां शामिल हैं। इस बड़ी सफलता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आवास और शहरी विकास विभाग के तहत काम करने वाले विकास अथॉरिटी ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अपने सपनों की प्रॉपर्टी खरीदने का मौका दिया है। सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि आम जनता, विशेषकर जो लोग रिहायश प्रॉपर्टी में रुचि रखते हैं या व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्होंने इन प्रॉपर्टियों की नीलामी के प्रति बहुत उत्साह दिखाया है।

 

ई-नीलामी के बेहतरीन नतीजों ने राज्य सरकार की जन हितैषी नीतियों पर मोहर लगा दी है। ई-नीलामी के माध्यम से अर्जित एक-एक पैसा विकास परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान की जा सकें। सीएम मान ने ई-नीलामी के संचालन में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी ने पेशेवर और जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन किया है।

गौरतलब है कि पुड्डा को ओयूवीजीएल की 162 प्रॉपर्टियों की नीलामी मिली थी। गमाडा ने सेक्टर-62 में 2 व्यावसायिक साइटों, इको-सिटी-1 और एयरोसिटी में एक-एक हिस्से, सेक्टर-66 में 3 ग्रुप हाउसिंग साइटों, एसएएस नगर के विभिन्न सैक्टरों में 16 एससीओ और 12 बूथों की सफल नीलामी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसी तरह गलाडा ने 32 प्रॉपर्टियों की नीलामी करवाई है। बठिंडा विकास ऑथरिटी (बीडीए) ने 23  प्रॉपर्टियों की नीलामी  करवाई है। अमृतसर विकास अथॉरिटी (एडीए) और जालंधर विकास अथॉरिटी (जेडीए) ने क्रमशः 34 और 22 प्रॉपर्टियों की नीलामी की और पटियाला विकास अथॉरिटी (पीडीए) ने 17 प्रॉपर्टियों की नीलामी करवाई है। सफल बोलीदाताओं को कुल कीमत का 10% जमा करने पर संबंधित परिसर आवंटित किया जाएगा और कुल कीमत का 25% भुगतान करने के बाद कब्जा सौंप दिया जाएगा।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत आज यानी 25 जून से घर-घर गणना एवं सत्यापन का पहला चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह...

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह विशेष व्यवस्था 2 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी यात्री, पर्यटक या यात्रा काफिले...

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

जालंधर के टीवी टावर के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। जब पंप कर्मचारी ने भुगतान की मांग की तो पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट...

पेट्रोल बम फेंकने का मामला ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार; भागने की कोशिश में दोनों घायल

पेट्रोल बम फेंकने का मामला ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार; भागने की कोशिश में दोनों घायल

बठिंडा पुलिस ने भाजपा नेता एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डॉ. तरसेम गर्ग के होम्योपैथिक क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश...

Get In Touch
close slider

Get In Touch