पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

by | Jun 25, 2026 | National

Jun 25, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत आज यानी 25 जून से घर-घर गणना एवं सत्यापन का पहला चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह अभियान 24 जुलाई 2026 तक चलेगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इस दौरान 24,453 बूथ लेवल अधिकारी (BLO) राज्यभर में घर-घर जाकर मतदाताओं को प्री-प्रिंटेड फॉर्म वितरित करेंगे, उन्हें भरने में सहायता करेंगे और बाद में इन्हें वापस भी एकत्र करेंगे।

यदि किसी घर से पहली बार फॉर्म प्राप्त नहीं होता है तो संबंधित BLO तीन बार तक उस पते पर जाएगा। हर विजिट का रिकॉर्ड घर के बाहर स्टिकर लगाकर दर्ज किया जाएगा।

2.14 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन

राज्य में कुल 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। फिलहाल 1 करोड़ 84 लाख 61 हजार 581 मतदाताओं की डिजिटल मैपिंग पूरी हो चुकी है, जो कुल मतदाताओं का 86.02 प्रतिशत है।

SIR अभियान का पूरा शेड्यूल

  • 25 जून से 24 जुलाई: घर-घर सत्यापन एवं पोलिंग स्टेशनों का रैशनलाइजेशन
  • 3 अगस्त: मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन
  • 3 अगस्त से 2 सितंबर: दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी
  • 3 अगस्त से 28 सितंबर: दावों एवं आपत्तियों का निपटारा
  • 1 अक्टूबर 2026: अंतिम मतदाता सूची जारी होगी

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अभियान शुरू करने से पहले सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई और उनके सुझावों को भी शामिल किया गया।

SIR अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल और जवाब

घर-घर सत्यापन क्यों किया जा रहा है?

मतदाता सूची से फर्जी, मृत, दोहरी एंट्री और स्थान बदल चुके मतदाताओं की जानकारी अपडेट करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

BLO घर आए तो क्या होगा?

BLO मतदाता की जानकारी का सत्यापन करेगा और आवश्यकता पड़ने पर फॉर्म भरवाकर रिकॉर्ड अपडेट करेगा।

घर पर न मिलने से क्या वोट कट जाएगी?

नहीं। यदि कोई घर पर नहीं मिलता है तो अधिकारी दोबारा और जरूरत पड़ने पर तीसरी बार भी संपर्क करेगा। केवल अनुपस्थित रहने से वोट नहीं हटेगी।

शहर से बाहर रहने वालों के लिए क्या व्यवस्था है?

काम, पढ़ाई या अन्य कारणों से बाहर रहने वाले मतदाताओं की वोट स्वतः समाप्त नहीं होगी। उन्हें अपनी जानकारी अपडेट करने का पूरा अवसर मिलेगा।

यदि BLO घर नहीं आए तो क्या करें?

मतदाता स्वयं BLO, चुनाव कार्यालय या हेल्पलाइन से संपर्क कर अपनी जानकारी अपडेट करा सकते हैं।

क्या इस प्रक्रिया में कोई शुल्क देना होगा?

नहीं। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। यदि कोई पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत की जा सकती है।

पुराने मतदाताओं का भी सत्यापन क्यों?

यह अभियान केवल नए वोटर जोड़ने के लिए नहीं बल्कि मौजूदा मतदाताओं की जानकारी अपडेट और सत्यापित करने के लिए भी है।

वोटर कार्ड या आधार नहीं है तो?

कोई समस्या नहीं। अन्य वैध पहचान दस्तावेजों के आधार पर भी सत्यापन कराया जा सकता है।

किरायेदार, छात्र और PG में रहने वालों के लिए क्या नियम हैं?

वे अपने वर्तमान निवास स्थान पर वोट बनवा सकते हैं, लेकिन एक व्यक्ति का नाम केवल एक ही निर्वाचन क्षेत्र में रह सकता है।

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए क्या नियम हैं?

विदेश में नौकरी या पढ़ाई कर रहे भारतीय नागरिक मतदाता बने रह सकते हैं। हालांकि विदेशी नागरिकता लेने पर मतदान का अधिकार समाप्त हो जाता है।

अनमैप्ड वोटर कौन हैं?

ऐसे मतदाता जिनका नाम सूची में है लेकिन उनका पता या पोलिंग स्टेशन डिजिटल रिकॉर्ड में सही तरीके से दर्ज नहीं है। उन्हें जानकारी सुधारने का अवसर दिया जाएगा।

यदि दो जगह वोट बनी है तो?

कानून के अनुसार एक व्यक्ति केवल एक स्थान का मतदाता हो सकता है। दोहरी एंट्री पाए जाने पर एक नाम हटाया जाएगा।

पता बदल गया है तो क्या करें?

जिले या राज्य बदलने की स्थिति में वोट ट्रांसफर कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

क्या बिना सूचना किसी की वोट हटाई जा सकती है?

नहीं। किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पहले नोटिस और अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

फॉर्म नहीं भरने पर क्या वोट खत्म हो जाएगी?

नहीं। केवल फॉर्म जमा न करने से किसी की वोट स्वतः समाप्त नहीं होती।

नए मतदाताओं के लिए राहत

जो युवा 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

अंतिम वोटर सूची कब जारी होगी?

सभी दावे, आपत्तियों और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह विशेष व्यवस्था 2 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी यात्री, पर्यटक या यात्रा काफिले...

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

जालंधर के टीवी टावर के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। जब पंप कर्मचारी ने भुगतान की मांग की तो पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट...

पेट्रोल बम फेंकने का मामला ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार; भागने की कोशिश में दोनों घायल

पेट्रोल बम फेंकने का मामला ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार; भागने की कोशिश में दोनों घायल

बठिंडा पुलिस ने भाजपा नेता एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डॉ. तरसेम गर्ग के होम्योपैथिक क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश...

बटाला में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़: व्यापारी के घर फायरिंग का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

बटाला में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़: व्यापारी के घर फायरिंग का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

पंजाब के बटाला शहर में कुछ दिन पहले एक नामी कपड़ा व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह उर्फ करण के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch