वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

by | Jun 25, 2026 | International

Jun 25, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके चेहरे जैसा मास्क पहनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो बनाने वालों से एक बड़ी गलती हो गई। उन्होंने कहा कि उनकी गर्दन पर ऑपरेशन का स्पष्ट निशान है, जबकि वायरल वीडियो में ऐसा कोई निशान दिखाई नहीं देता। उनके अनुसार यही इस वीडियो के फर्जी होने का सबसे बड़ा प्रमाण है।

‘मुझे धार्मिक और राजनीतिक रूप से बदनाम करने की साजिश’

भगवंत मान ने आरोप लगाया कि उन्हें धार्मिक और राजनीतिक तौर पर बदनाम करने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक विरोधी विकास के मुद्दों पर सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं तो इस तरह के झूठे वीडियो और दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब में कई धार्मिक और जनहित से जुड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने बेअदबी विरोधी कानून, पालकी साहिब वाहनों पर टैक्स माफी, आनंदपुर साहिब में विधानसभा सत्र और तीन शहरों को पवित्र शहर का दर्जा देने जैसे कदमों का भी उल्लेख किया।

SGPC और विपक्ष पर भी साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के नेतृत्व और विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बहिष्कार की मांग की जा रही है, जबकि अन्य नेताओं के मामलों में ऐसी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि आज सभी विपक्षी दल एकजुट होकर उनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं, लेकिन जनता उनके साथ खड़ी है और विकास के मुद्दों पर उनका समर्थन कर रही है।

‘वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुझसे लंबा है’

भगवंत मान ने दावा किया कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति उनकी तुलना में करीब दो इंच लंबा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में कई तकनीकी खामियां साफ नजर आती हैं, जिससे यह साबित होता है कि इसमें मास्क और एडिटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

कनाडा में बनाया गया मास्क होने का दावा

मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अन्य वीडियो भी दिखाया, जिसमें कथित तौर पर एक व्यक्ति उनके चेहरे जैसा मास्क दिखाते हुए नजर आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह मास्क कनाडा में तैयार किया गया था और इसे पहनाकर फर्जी वीडियो बनाया गया।

भगवंत मान ने कहा कि इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा और आने वाले दिनों में यह भी सार्वजनिक किया जाएगा कि इस कथित साजिश के पीछे कौन लोग हैं और किसने इसके लिए आर्थिक मदद की।

होटल के कमरे को लेकर भी उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कमरे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वीडियो किसी होटल के कमरे में बनाया गया प्रतीत होता है और उसमें दिखाई गई कई चीजें उनके दावों से मेल नहीं खातीं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई जल्द जनता के सामने लाई जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत आज यानी 25 जून से घर-घर गणना एवं सत्यापन का पहला चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह विशेष व्यवस्था 2 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी यात्री, पर्यटक या यात्रा काफिले...

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

जालंधर के टीवी टावर के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। जब पंप कर्मचारी ने भुगतान की मांग की तो पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट...

पेट्रोल बम फेंकने का मामला ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार; भागने की कोशिश में दोनों घायल

पेट्रोल बम फेंकने का मामला ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार; भागने की कोशिश में दोनों घायल

बठिंडा पुलिस ने भाजपा नेता एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डॉ. तरसेम गर्ग के होम्योपैथिक क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश...

बटाला में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़: व्यापारी के घर फायरिंग का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

बटाला में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़: व्यापारी के घर फायरिंग का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

पंजाब के बटाला शहर में कुछ दिन पहले एक नामी कपड़ा व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह उर्फ करण के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch