पंजाब सरकार की नई एग्रीकल्चर पॉलिसी तैयार! किसानों से मांगे सुझाव

by | Sep 17, 2024 | National

Sep 17, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार द्वारा अपनी एग्रीकल्चर पॉलिसी तैयार कर ली गई है। सरकार द्वारा राज्य के किसान संगठनों से पंजाब की एग्रीकल्चर पॉलिसी का ड्राफ्ट सांझा करते हुए उनसे सुझाव मांगे गए हैं। एग्रीकल्चर पॉलिसी का ड्राफ्ट पिछले हफ्ते ही पंजाब भवन में सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई बैठक के दौरान तय किया गया था। किसान और इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से राय लेने के बाद ही यह पॉलिसी लागू की जाएगी।

पॉलिसी बनाते समय किसानों से संबंधित हर मुद्दे को छूने की कोशिश की गई है, ताकि किसानों को फायदा हो सके। ड्राफ्ट में छोटे किसानों के लिए कर्ज माफी योजना तैयार करने का विचार भी शामिल किया गया है। पॉलिसी में महिलाओं पर भी ध्यान दिया गया है। इसमें कहा गया है कि महिला को जमीन का मालिकाना हक देने के लिए भी विकल्पों की तलाश करनी चाहिए। गांव की सांझा जमीन ठेके पर लेकर खेती के काम में लगी महिलाओं को पहल दी जाएगी। इससे पहले जब पंजाब सरकार का मानसून सत्र शुरू हुआ तो  भारतीय किसान एकता उगराहां द्वारा चंडीगढ़ में मोर्चा लगाया गया था।

 

यह मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठाया गया था। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब भवन में किसानों के साथ करीब ढाई घंटे तक बैठक की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि एग्रीकल्चर पॉलिसी 30 सितंबर से पहले जारी कर दी जाएगी। इस दौरान और भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई। नई एग्रीकल्चर पॉलिसी के ड्राफ्ट में भूमिगत जल को बचाने के लिए राज्य में ‘पानी बचाओ, पैसा कमाओ’ योजना शुरू करने पर जोर दिया गया है। इस योजना के तहत पानी बचाने वाले किसानों को नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य में 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों और मजदूरों को पेंशन देने की भी पेशकश की गई है। राज्य सरकार की ओर से इस ड्राफ्ट को किसान संगठनों और अन्यों को सुझाव के लिए भेजा गया है, जिसे बाद में लागू किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके...

Traffic Rules Update: अब रेड लाइट जंप, नशे में ड्राइविंग समेत ये ट्रैफिक अपराध नहीं होंगे माफ

Traffic Rules Update: अब रेड लाइट जंप, नशे में ड्राइविंग समेत ये ट्रैफिक अपराध नहीं होंगे माफ

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत आने वाले कई गंभीर ट्रैफिक उल्लंघनों को गैर-समझौता योग्य (Non-Compoundable) अपराध घोषित कर दिया...

नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

जालंधर। मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह (आईपीएस) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शहर की कानून-व्यवस्था,...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

जालंधर। सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। घरेलू सर्राफा बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस कमी से ग्राहकों और निवेशकों...

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

जालंधर/मुकेरियां। जम्मू मंडल के मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch