पंजाब पुलिस एक्शन की तैयारी में, तैयार की 46 Wanted गैंगस्टरों की सूची

by | Feb 4, 2025 | Crime

Feb 4, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब पुलिस ने उन गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी पूरी कर ली है जिन्हें दूसरे राज्यों की पुलिस ने रिमांड पर लिया मगर वे पंजाब वापस नहीं लौटे हैं। पंजाब पुलिस ने ऐसे करीब 46 आरोपियों की सूची तैयार की है और जल्द ही उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

सूत्रों की मानें तो इन गैंगस्टरों में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, दविंदर बंबीहा, लक्की पटियाल, हरविंदर रिंदा, लखवीर लंडा, जग्गू भगवानपुरिया और हैरी चट्ठा गैंग से जुड़े हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये सभी आरोपी हत्या, जबरन वसूली जैसे मामलों में संलिप्त हैं। ये आरोपी दूसरे राज्यों की जेलों से ही अपना सिंडीकेट चला रहे हैं। इसके लिए सभी राज्यों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही इन राज्यों की अदालतों में भेजने के लिए डोजियर तैयार किए जा रहे हैं। ज्यादातर गैंगस्टर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड की जेलों में बंद हैं। ये आतंकियों के मददगार भी बन रहे हैं।

विदेश में छिपे गैंगस्टर भी आएंगे भारत
पंजाब पुलिस अब विदेश से भी अपराधियों को प्रत्यर्पित कर भारत ला रही है। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिडूखेड़ा की हत्या की साजिश रचने वाले शगुनप्रीत सिंह समेत 5 आरोपी विदेश में हैं। शगुनप्रीत दिवंगत पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला का मैनेजर भी रह चुका है। को पिछले साल अगस्त में प्रत्यर्पित किया गया था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch