पंजाब के सभी Interstate Routes किए सील, ज़ाने यह है वज़ह

by | Jan 19, 2025 | States

Jan 19, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में प्रविष्ट होने वाले सभी अंतर्राज्यीय मार्गों को गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से सील कर दिया गया है और एंटी सैबोटाइज टीमों ने आज दिन भर तलाशी अभियान चलाया। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा दिए गए निर्देशों पर अमल करते हुए कानून-व्यवस्था की समूची मशीनरी तलाशी अभियान में जुटी रही और इसमें पंजाब पुलिस ने डॉग स्क्वैड की भी मदद ली।

डी.जी.पी. यादव ने सभी पुलिस कमिश्ररों तथा एस.एस.पीज. को निर्देश दिए हैं कि अगले 10 दिनों तक राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के साथ-साथ देश विरोधी तत्वों, आतंकियों और गैंगस्टरों की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पाकिस्तान से लगती समूची सीमा के निकट भी पूरी चौकसी बढ़ाई जाए और सीमावर्ती इलाकों में पुलिस कर्मियों की गिनती बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर से पंजाब में आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

गणतंत्र दिवस के दिनों में पूरे राज्य भर को सील कर दिया जाता है ताकि विदेशी ताकतें गड़बड़ न करवा सकें। पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर, अमृतसर और गुरदासपुर जिलों में पाकिस्तान से सटी सीमा के निकट सैकेंड लाइन आफ डिफैंस को मजबूत बना दिया है।

पंजाब के स्पैशल डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला को अगले कुछ दिनों तक कानून-व्यवस्था पर नजर रखने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी कहा गया है कि वह गणतंत्र दिवस से पूर्व स्वयं कुछ जिलों में जाकर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा ले क्योंकि गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना होता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए आने वाले समय में सफर महंगा हो सकता है। रूपनगर (रोपड़) जिला परिषद ने जिले की सीमा से होकर हिमाचल प्रदेश जाने वाली सड़कों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स (टोल टैक्स) लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। हालांकि यह...

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पूरे दिन अस्पतालों, पुलिस थानों और जंतर-मंतर के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से मुलाकात की, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में...

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अमृतसर रूरल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सीमा पार से सक्रिय...

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।...

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch