आवारा कुत्तों का आतंक, हंसते खेलते बच्चे के साथ कर दिया यह काम

by | Jan 19, 2025 | Crime

Jan 19, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पिछले काफी समय से पंजाब के हर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक की खौफनाक खबरें सामने आ रही हैं। ये कुत्ते बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को काटते हैं।ऐसा ही एक मामला सतलुज नदी के किनारे बसे गांव सेंसोवाल खुर्द से सामने आया है, जहां एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे काट लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सेंसोंवाल खुर्द निवासी अमर सिंह का डेढ़ वर्षीय बेटा राजवीर सिंह खेलते-खेलते घर से बाहर चला गया, जबकि उसकी मां घरेलू कामों में व्यस्त थी। दोपहर करीब दो बजे एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे राजवीर सिंह पर हमला कर दिया और उसके चेहरे पर काट लिया।

 

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां दौड़कर आई और मंजर देख बड़ी मुश्किल से अपने बेटे को कुत्ते से बचाया। आवारा कुत्ते के काटने से एक मासूम बच्चे का मुंह लहूलुहान हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल ले जाया गया।  जानकारी के अनुसार, बच्चे की अस्पताल में सर्जरी चल रही है। गांव के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव में काफी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं और आज की घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है, जिसके कारण लोग अपने व अपने बच्चों के लिए असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
दिलजीत दोसांझ ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

दिलजीत दोसांझ ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में प्रतिक्रिया देते हुए संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। दिलजीत दोसांझ ने...

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

विधानसभा हलका फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी (AAP) को रविवार को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब गांव मेहटां की पूरी पंचायत ने सरपंच सुदेश कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं हलका इंचार्ज डॉ. राजकुमार चब्बेवाल विशेष रूप से...

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से 26 जुलाई को फगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एंबुलेंस को जनता को...

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा...

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

पंजाब के बठिंडा स्थित मिनी सचिवालय परिसर की बाहरी दीवारों पर देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी नारों को मिटवा दिया। मामले की...

Get In Touch
close slider

Get In Touch