पंजाब का अमृत्सर शहर आज़ रहेगा बंद, चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

by | Jan 27, 2025 | National

Jan 27, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

गणतंत्र दिवस पर पंजाब के अमृतसर में माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। अमृतसर में बाबा अम्बेडकर की मूर्ति के साथ बेअदबी की गई है। जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस पर युवक ने डॉ. भीमारव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ा। बताया जा रहा है कि युवक मालापर्ण के लिए जो सीढ़ी लगाई गई थी उस पर चढ़ गया और हथौड़े से प्रतिमा पर लगातार 8 वार कर मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने पहले प्रतिमा के पास रखी संविधान की मूर्ति को भी आग लगाई। इस घटना के बाद अमृतसर में माहौल गरमाया हुआ है जिसके चलते भारी पुलिस बल भी तैनात है।

 

हेरिटेज स्ट्रीट होने के चलते वहां लोगों का आना-जाना चल रहा था। लोगों की जब इस युवक को मूर्ति पर हथौड़े से वार करते देखा तो उसे नीचे आने के लिए कहा लेकिन वह ऊपर बैठा ही लोगों से बहस करने लगा और नीचे आने से मना किया। इसके बाद वह किसी तरह नीचे आया तो वहां खड़े सिक्योरिटी गार्डों ने उसे पकड़ लिया। जब गार्ड उसे लेकर जाने लगे तो भीड़ में किसी ने उसे थप्पड़ मार दिया। गुस्से में आए आरोपी व्यक्ति ने कहा कि उसे मारना मत। फिलहाल पुलिस उसे थाने ले गई है। घटना को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान प्रकाश निवासी धर्मकोट अमृतसर के रूप में हुई है जो खुद दलित समाज का बताया जा रहा है।

 

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना को अंजाम देकर पंजाब में  माहौल खराब करने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक जीवनजोत, कौर, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा भी पहुंचे। बता दें कि हेरिटेज स्ट्रीट पर थाने से करीब 150 मीटर पूरी हुई है।

इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई जिससे दलित समाज में रोष पाया जा रहा है। श्री राम स्थित महा स्नान प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन पवन द्रविड़ ने घटना की निंदा करते हुए आज अमृतसर बंद की कॉल दी है।  फिलहाल अमृतसर में कहीं-कहीं दुकानें खुली हुई है। वहीं AIG जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश क्यों की। वहीं उक्त घटना को लेकर नेताओं द्वारा अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026’ को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में...

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में ओवरस्पीड का कहर, डॉक्टर के घर में घुसी कार लुधियाना के पॉश इलाके राजगुरु नगर में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। जानकारी के मुताबिक, एक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीएमसी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर रजिंदर मित्तल के घर में जा...

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली के कोवो में सनसनीखेज फायरिंग, दो सेवादारों की मौत पंजाब डेस्क: इटली के कोवो शहर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां गुरुद्वारा साहिब के बाहर ड्यूटी पर तैनात दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अचानक पहुंचकर करीब 10...

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

चंडीगढ़: पंजाब के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नीदरलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।...

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 45,000 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्ध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch