पिछले दो सालों में बीजेपी की घटिया राजनीति का एक ही उद्देश्य है, पंजाब के किसानों से किसान आंदोलन का बदला लेना : नील गर्ग

by | Nov 9, 2024 | National

Nov 9, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के किसान नेताओं पर दिए विवादित बयान की आम आदमी पार्टी (आप) ने सख्त निंदा की है। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या भाजपा अब इस बात की जांच करना चाहती है कि पंजाब के किसान दो वक्त की रोटी कैसे खा रहा है!

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के किसानों को परेशान करने की राजनीति कर रही है। वह झूठे इल्जाम और अफवाह के माध्यम से किसानों को बदनाम करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा कि।किसान आंदोलन ने प्रधानमंत्री मोदी को झुका दिया, उसी का बदला आज पंजाब के किसानों से लिया जा रहा है। पंजाब के किसानों के दबाव में मोदी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़े।

नील गर्ग ने कहा कि पिछले दो सालों में बीजेपी की घटिया राजनीति का एक ही उद्देश्य है, पंजाब के किसानों से किसान आंदोलन का बदला लेना। बिट्टू का बयान भाजपा की उसी घटिया राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के खिलाफ बड़ी साज़िश रच रही है। रवनीत बिट्टू उस साजिश का चेहरा हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेते समय किसानों से वादा किया था कि एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे, लेकिन बाद में साफ मुकर गए। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को परेशान करने के लिए पुराने चावल की लिफ्टिंग धीमी की गई जिसके कारण किसानों को मंडियों में धक्का खाना पड़ा। अभी गेहूं बुआई का समय आ गया है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जानबूझकर डीएपी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि पंजाब का पूरा सिस्टम चरमरा जाए और किसान सड़क पर आ जाए।

गर्ग ने कहा कि रवनीत बिट्टू भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को ख़ुश करने के लिए ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं। वह जानबूझकर किसानों को चोर डकैत और लूटेरा बता रहे हैं। गर्ग कि कहा कि किसी ने नहीं रोका किसानों की संपत्ति की जांच करने से, लेकिन साथ में इसकी भी जांच हो कि देश के सरकारी बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाकर विदेश भागने वाले लोगों का किससे संबंध है? दो चार बड़े उद्योगपति जो देश की सारी सरकारी संपदाओं पर कब्जा कर रह रहे हैं, उनकी मदद कौन कर रहा है?

जांच इसकी भी हो कि भाजपा जिन नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचारी साबित करने के लिए दिन रात मुहिम चला रही थी, वे एक एक कर भाजपा में कैसे शामिल हो गए और अचानक उनके सारे केस रफा दफा कैसे हो गए? उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया राजनीति करने से पहले भाजपा नेता इन सब मामलों की निष्पक्ष जांच करे फिर किसानों का नाम लें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch