‘कबूतर नहीं, बाज हूं’— नवजोत सिंह सिद्धू का विरोधियों पर तीखा प्रहार, पंजाब की सियासत गरमाई

by | Dec 23, 2025 | National

Dec 23, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब की राजनीति में अपने बेबाक और आक्रामक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विरोधियों को तीखा संदेश दिया है। सिद्धू ने साफ शब्दों में कहा कि वह कबूतर की तरह नहीं, बल्कि बाज की तरह जीते हैं। उनका कहना था, “मुझे पलटना आता है, झपट्टा मारना भी आता है और झपट्टा मारने के बाद फिर से पलटना मेरी आदत है।” उनके इस बयान को राजनीतिक विरोधियों के लिए सीधी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

सिद्धू ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं और न ही किसी से डरते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सच्चाई, हिम्मत और साहस पर आधारित है। उनके अनुसार, सिद्धांतों से समझौता करना उनकी फितरत में नहीं है, चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों।

इस बयान के सामने आते ही पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सिद्धू के तेवर आने वाले समय में कांग्रेस की आंतरिक राजनीति के साथ-साथ राज्य के राजनीतिक माहौल को भी गर्मा सकते हैं। समर्थक इसे नेतृत्व की मजबूती बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे महज बयानबाजी करार दे रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch