Luhdiana में ड्रंकन ड्राइविंग पर सख्ती, शहर में बढ़े पुलिस नाके; 130 चालान, नए एल्कोमीटर से जांच तेज

by | Dec 23, 2025 | News

Dec 23, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगाम कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग नाकों की संख्या एक बार फिर बढ़ा दी है। पुलिस विभाग को नए एल्कोमीटर मिलने के साथ ही कुछ पुराने उपकरणों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा उपयोग में लाया गया है। इसके चलते जांच व्यवस्था को पहले की तरह प्रभावी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, पहले ट्रैफिक पुलिस सप्ताह में तीन दिन—बुधवार, शुक्रवार और शनिवार—को चार प्रमुख नाकों पर ड्रंकन ड्राइविंग की जांच करती थी। लेकिन दो एल्कोमीटर खराब होने के कारण नाकों की संख्या घटकर आधी रह गई थी। अब नए एल्कोमीटर उपलब्ध होने से नाकों की संख्या फिर से चार कर दी गई है।

बीते सप्ताह पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग के कुल 130 चालान किए हैं। नाकों पर वाहन चालकों को रोककर एल्कोमीटर से जांच की जाती है। शराब की मात्रा पॉजिटिव पाए जाने पर मौके पर ही 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है और ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिया जाता है। निलंबन की सूची आरटीओ विभाग को भेजी जाती है।

पुलिस के अनुसार, नाकों की लोकेशन प्रतिदिन बदली जाती है ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रों को कवर कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22...

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch