निजी अस्पताल के बाथरूम में मिली एयर गन, मचा हड़कंप

by | Dec 25, 2025 | Crime

Dec 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर शहर के पठानकोट चौक स्थित एक निजी अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बुधवार रात अस्पताल के बाथरूम से एक एयर गन बरामद हुई। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर एक संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल में कार्यरत महिला से बाथरूम में पड़े किसी सामान के बारे में पूछताछ कर वहां से चला गया था।

शाम को जब एक कर्मचारी बाथरूम गया तो उसे वहां गन जैसी वस्तु दिखाई दी। मामले की सूचना तुरंत अस्पताल प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। सूचना मिलने पर थाना नंबर 8 के एएसआई मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान बाथरूम से एयर गन बरामद की।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एयर गन किसकी है और इसे वहां किस उद्देश्य से रखा गया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

पंजाब के जालंधर से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाया है कि उसने पैसों के लालच में उनके 16 दिन के नवजात बच्चे को 5 लाख रुपये में बेच दिया। महिला का दावा है कि आरोपी नशे का आदी है और बच्चे की बिक्री...

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कटरा जाने वाली ट्रेन के दो हिस्से हुए अलग, 500 यात्री बाल-बाल बचे

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कटरा जाने वाली ट्रेन के दो हिस्से हुए अलग, 500 यात्री बाल-बाल बचे

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही विशेष ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण एक कोच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन के दो हिस्से अलग हो गए। घटना के समय ट्रेन स्टेशन से रवाना...

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस, चली गोलियां और चली गई जान; जालंधर में हड़कंप

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस, चली गोलियां और चली गई जान; जालंधर में हड़कंप

पंजाब के जालंधर जिले में देर रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक युवक की पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। घटना मेहतपुर थाना क्षेत्र के गांव बंगीवाल की बताई जा रही है, जहां पुलिस आरोपी को गिरफ्तार...

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

शहर के डिफैंस रोड पर मामूली विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच कार निकालने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा गोलीबारी में बदल गया। इस दौरान एक निहंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ⚠️ कैसे बढ़ा विवाद? जानकारी के...

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

जिले के गांव वरसोला में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। गांव में घर के बाहर खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch