मुख्यमंत्री ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल (राम तीर्थ), अमृतसर में भगवान वाल्मीकि जी पैनोरमा किया जनता को समर्पित

by | Oct 17, 2024 | National

Oct 17, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) पर स्थित अत्याधुनिक भगवान वाल्मीकि जी पैनोरमा जनता को समर्पित किया।

 

इस परियोजना को जनता को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व का पहला महाकाव्य रामायण, आदि कवि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा लिखा गया था, जिन्होंने अपनी विद्वता और दर्शन से दुनिया को प्रकाशित किया। उन्होंने कहा कि अपनी किस्म के इस पहले पैनोरमा में तकनीक का जादू गहरे वृत्तांत से मेल खाता है, जो पर्यटकों के लिए एक दिव्य अनुभव प्रदान करता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पैनोरमा भव्यता, सरलता और वास्तुकला का बेहतरीन मिश्रण है और यह राज्य सरकार की ओर से भगवान श्री वाल्मीकि जी को विनम्र श्रद्धांजलि है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पैनोरमा कॉम्प्लेक्स 9 एकड़ भूमि में बनाया गया है और इसकी निर्माण लागत 32.78 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि यह पैनोरमा भगवान श्री वाल्मीकि जी को समर्पित है और महाकाव्य के श्लोकों के साथ उनके जीवन की कहानी को दर्शाता है। यह आधुनिक संग्रहालय भगवान वाल्मीकि जी के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करने के लिए तकनीक का उपयोग करता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पैनोरमा में कुल 14 गैलरी हैं, और प्रत्येक गैलरी भगवान श्री वाल्मीकि जी के जीवन और रामायण के विशेष पहलुओं को समर्पित है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 14 गैलरियों में स्वागत क्षेत्र, भगवान श्री वाल्मीकि जी के विशेष गुण, उनका जन्म और प्रारंभिक जीवन, आदि कवि (पहले कवि), पहला महाकाव्य, रामायण की रचना, रामायण की विशेषताएं, माता सीता और लव-कुश, योगेश्वर और संगीतेश्वर, संजीवनी विद्या के स्वामी, अश्वमेध यज्ञ, योग वशिष्ठ, भगवान वाल्मीकि जी नाम माला और उनके उपदेश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गैलरियों के अलावा, पैनोरमा में आगंतुकों के अनुभव को समृद्ध करने के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिसमें एक कैफेटेरिया, स्मारिका दुकान, पुस्तकालय और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये सुविधाएं आगंतुकों के दौरे को और अधिक सुखद बनाएंगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी पैनोरमा एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संगम है, और यह भगवान श्री वाल्मीकि जी के जीवन और योगदान तथा रामायण महाकाव्य में रुचि रखने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पैनोरमा इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण है, जिसे दुर्लभ वास्तुकला और सरलता के साथ बनाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल न केवल सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करेगी, बल्कि आगंतुकों के लिए एक शैक्षिक अनुभव भी प्रदान करेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch