मुख्यमंत्री द्वारा अधूरी जानकारी के लिए बाजवा की कड़ी आलोचना

by | Oct 10, 2024 | States

Oct 10, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर तथ्यों से रहित अधूरी जानकारी के जरिए लोगों को गुमराह करने के लिए कड़ी आलोचना की।

 

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, “यह सबसे उपयुक्त समय है कि बाजवा राजनीति को अलविदा कह दें क्योंकि वह मीडिया में सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पी.आर.-126 पर बाजवा का बयान पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना, बेबुनियाद और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ बार-बार इस बात पर जोर दे चुके हैं कि लंबी अवधि वाली किस्म (पूसा-44) की तुलना में पी.आर.-126 किस्म 20 से 25 प्रतिशत तक पानी की बचत करती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसमें पराली का बोझ 10% कम है, अवशेष प्रबंधन के लिए 25-40 दिन का अधिक समय मिलता है, और प्रति एकड़ 5000 रुपये की लागत की बचत होती है, जिससे किसानों को लाभ होता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी फायदों के कारण ही इस किस्म ने पिछले पांच वर्षों में 13.9 प्रतिशत से 45.0 प्रतिशत तक का क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के किसानों में अधिक लोकप्रियता हासिल की है। बाजवा के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों के साथ 9 मई, 2024 को पी.ए.यू., कैंप कार्यालय मोहाली में एक बैठक भी बुलाई गई थी, जहां चावल मिलरों ने पी.आर.-126 की मिलिंग गुणवत्ता पर पूरी संतुष्टि व्यक्त की थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस नेता केवल बेबुनियाद बयानों के माध्यम से किसानों और आम जनता को गुमराह कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की फसल की निर्विघ्न खरीद और भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूरी खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के किसान बाजवा और उनकी पार्टी के संदेहास्पद चरित्र से भली-भांति परिचित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग विपक्ष के नेता के भ्रामक प्रचार में नहीं आएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch