मलविंदर कंग ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को भारत रत्न देने की मांग की

by | Aug 19, 2024 | International

Aug 19, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) सांसद मलविंदर सिंह कंग ने संसद में उभरते खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं का मुद्दा उठाया। कंग ने भारत के ओलंपिक प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये खिलाड़ी हमारे देश का नाम रोशन करेंगे, लेकिन अब समय आ गया है कि हम उन सुविधाओं और अवसरों पर विचार करें जो हम अपने युवा खिलाड़ियों को देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदान करते हैं।

आप नेता ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के लिए भारत रत्न की मांग की और कहा कि हमारे खिलाड़ियों को सर्वोच्च सम्मान देने से युवाओं खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि खेल के क्षेत्र में पंजाब का योगदान अद्वितीय है। 1970 के दशक में एक समय ऐसा हुआ करता था जब पूरी फुटबॉल टीम पंजाब के एक छोटे से शहर मालपुर से होती थी। वहीं बलाचौर का एक छोटा सा निर्वाचन क्षेत्र हमारे देश में सर्वश्रेष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी पैदा करता है।

कंग ने संसद का ध्यान छोटे बच्चों के लिए खेलों में आगे बढ़ने के लिए उचित बुनियादी ढांचे और अवसरों की कमी की ओर दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन हमारे पास अपने खिलाड़ियों को छोटी उम्र से मदद करने की व्यवस्था नहीं है‌। उन्होंने खेल मंत्री से उभरते खिलाड़ियों की मदद के लिए एक सिस्टम बनाने को कहा ताकि वे देश के लिए पदक और ट्रॉफी जीत सकें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
रविवार और छुट्टियों पर भी खुलेंगे पोस्ट ऑफिस, राखी भेजने वालों को बड़ी राहत

रविवार और छुट्टियों पर भी खुलेंगे पोस्ट ऑफिस, राखी भेजने वालों को बड़ी राहत

रक्षा बंधन के त्योहार से पहले जालंधर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय डाक विभाग ने त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले कामकाज और राखियों की समय पर डिलीवरी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब 15 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक जालंधर डिवीजन के चयनित पोस्ट ऑफिस रविवार और...

राम मंदिर विवाद पर केजरीवाल का बड़ा बयान, पीएम मोदी से पूछे कई सवाल

राम मंदिर विवाद पर केजरीवाल का बड़ा बयान, पीएम मोदी से पूछे कई सवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गोवा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा और प्रबंधन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में वास्तविक...

E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- देश को प्रयोगशाला बनाकर लोगों पर थोपा जा रहा फैसला

E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- देश को प्रयोगशाला बनाकर लोगों पर थोपा जा रहा फैसला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E-20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना व्यापक परीक्षण के इस ईंधन को देशभर में लागू किया गया है, जिससे आम वाहन चालकों को परेशानियों का...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन तस्कर फरार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन तस्कर फरार

पंजाब सरकार के "नशा मुक्त पंजाब" अभियान के तहत फरीदकोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी-2 पुलिस ने एक कार से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार में सवार तीनों आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर...

2027 चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल, चन्नी ने खोला मोर्चा, रंधावा पहुंचे दिल्ली

2027 चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल, चन्नी ने खोला मोर्चा, रंधावा पहुंचे दिल्ली

पंजाब कांग्रेस में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक बदलावों को लेकर असंतोष गहराता नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के फैसले के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता खुलकर नाराज दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch