ऑनलाइन कैमरे की जगह आई पानी की बोतल! लुधियाना में बड़ा फ्रॉड, ग्राहक भौचक्का

by | Aug 2, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले आकर्षक विज्ञापन अब लोगों को ठगने का नया जरिया बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला लुधियाना के डाबा इलाके से सामने आया है, जहां एक युवक ने कैमरे का ऑनलाइन ऑर्डर किया, लेकिन डिलीवरी में निकली पानी की बोतल!

क्या है पूरा मामला:

पीड़ित युवक ने सोशल मीडिया पर दिखे एक विज्ञापन के जरिए एक महंगा कैमरा ऑर्डर किया था। ऑर्डर की डिलीवरी मिलने के बाद जब उसने पैकेज खोला तो उसके होश उड़ गए — डिब्बे में कैमरे की जगह एक प्लास्टिक की पानी की बोतल रखी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने डिलीवरी बॉय को पकड़ लिया, हालांकि डिलीवरी कर्मी ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह केवल कंपनी द्वारा भेजे गए पार्सल की डिलीवरी करता है।

सामाजिक कार्यकर्ता आए समर्थन में:

मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता संदीप शुक्ला ने कहा कि यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का सीधा मामला है और इसकी शिकायत साइबर सेल को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियां “सत्यम” नाम से चल रही हैं और लोगों की मेहनत की कमाई को लूट रही हैं।

सावधानी ही सुरक्षा है:

संदीप शुक्ला ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत ऐप और विश्वसनीय ब्रांड्स से ही उत्पाद खरीदें। उन्होंने कहा कि सस्ते ऑफर और भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहें, क्योंकि ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch