लुधियाना में सनसनीखेज हत्या, 3 दिन से लापता युवक का टुकड़ों में मिला शव

by | Jan 8, 2026 | Crime

Jan 8, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लुधियाना जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। तीन दिनों से लापता एक युवक का शव बेहद दर्दनाक हालत में बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालंधर बाईपास के नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास स्थित एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिला। आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दविंदर मुंबई में काम करता था और तीन दिन पहले ही मुंबई से लुधियाना लौटा था। बताया जा रहा है कि वह घर पर मात्र 15 मिनट रुका और इसके बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिवारजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक का शव तीन हिस्सों में मिला। शव का आधा हिस्सा जला हुआ था, जबकि बाकी हिस्सा एक सफेद ड्रम में पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजहों की जांच में जुटी हुई है। इस खौफनाक वारदात ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
म्यूजिक वर्ल्ड में सनसनी, मैनेजर को मौत की धमकी का मामला

म्यूजिक वर्ल्ड में सनसनी, मैनेजर को मौत की धमकी का मामला

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार धमकी भरी कॉल्स किए जाने का मामला सामने आया है। अभिषेक जोश के अनुसार, उन्हें कुछ अज्ञात नंबरों से बार-बार कॉल आ रही थीं।...

मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब का हर परिवार पाएगा 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज, अफवाहों से बचने की अपील

मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब का हर परिवार पाएगा 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज, अफवाहों से बचने की अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों से अपील की है कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को लेकर फैल रही किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि यह योजना पूरी तरह जनहित में है और इसका मकसद हर परिवार को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर इलाज...

पंजाब पुलिस में 12 DSP अधिकारियों का तबादला, पढ़े सूची

पंजाब पुलिस में 12 DSP अधिकारियों का तबादला, पढ़े सूची

पंजाब पुलिस प्रशासन ने बड़े फेरबदल के तहत पंजाब में डीएसपी रैंक के 12 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नए आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को विभिन्न नई पोस्टिंग दी गई है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।    ...

नशे के खिलाफ लड़ाई या दिखावा? राज्यपाल की यात्रा पर कुलदीप धालीवाल का हमला

नशे के खिलाफ लड़ाई या दिखावा? राज्यपाल की यात्रा पर कुलदीप धालीवाल का हमला

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने पंजाब के राज्यपाल Gulab Chand Kataria द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी यात्रा पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ किसी भी पहल का स्वागत है, लेकिन जिन लोगों पर अतीत...

वैलेंटाइन वीक में बढ़ता ऑनलाइन फ्रॉड, प्यार और गिफ्ट के नाम पर हो रही ठगी

वैलेंटाइन वीक में बढ़ता ऑनलाइन फ्रॉड, प्यार और गिफ्ट के नाम पर हो रही ठगी

वैलेंटाइन डे नज़दीक आते ही ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेज़ी देखी जा रही है। इस दौरान ठग प्यार, गिफ्ट और सरप्राइज़ का झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। भावनात्मक माहौल में लोग जल्दी भरोसा कर लेते हैं, जिसका फायदा उठाकर ठग उनकी जमा पूंजी पर हाथ साफ कर देते हैं। सबसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch